प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चीन में शंघाई सहयोग परिषद शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने एससीओ के सदस्यों के सत्र में भारत का वक्तव्य दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान दुनिया के सामने आतंकवाद का मुद्दा रखा। प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले का भी जिक्र किया।

पीएम मोदी ने एससीओ के सदस्यों के सत्र में भारत का वक्तव्य दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चीन में शंघाई सहयोग परिषद शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने एससीओ के सदस्यों के सत्र में भारत का वक्तव्य दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान दुनिया के सामने आतंकवाद का मुद्दा रखा। प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत या कोई भी देश आतंकवाद को उग्रवाद, अलगाववाद और आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने एससीओ के सदस्य के रूप में बहुत सकारात्मक भूमिका निभाई है। एससीओ के लिए भारत का दृष्टिकोण और नीति तीन अहम स्तंभों पर आधारित है। उन्होंने इस दौरान एससीओ का एक अलग अर्थ- सिक्योरिटी-कनेक्टिविटी-आपर्च्युनिटी बताया। पीएम मोदी ने आतंक के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि भारत पिछले चार दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा है। हाल ही में, हमने पहलगाम में आतंकवाद का सबसे बुरा रूप देखा। मैं इस दु:ख की घड़ी में हमारे साथ खड़े होने वाले मित्र देश के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। हमें स्पष्ट और सर्वसम्मति से कहना होगा कि आतंकवाद पर कोई भी दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि यह हमला मानवता में विश्वास रखने वाले हर देश और व्यक्ति के लिए एक खुली चुनौती थी। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या कुछ देशों द्वारा आतंकवाद का खुला समर्थन हमें स्वीकार्य हो सकता है। हमें हर रूप और रंग के आतंकवाद का सर्वसम्मति से विरोध करना होगा। मानवता के प्रति यह हमारा कर्तव्य है।
पीएम मोदी ने कहा कि सुरक्षा, शांति और स्थिरता किसी भी देश के विकास का आधार हैं। लेकिन आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद इस राह में बड़ी चुनौतियां हैं। आतंकवाद सिर्फ़ एक देश की सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक साझा चुनौती है। कोई भी देश, कोई भी समाज, कोई भी नागरिक इससे खुद को सुरक्षित नहीं मान सकता।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकता पर जोर दिया है। भारत ने संयुक्त सूचना अभियान का नेतृत्व करके अल-कायदा और उससे जुड़े आतंकवादी संगठनों से लड़ने की पहल की। हमने आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ आवाज उठाई। इसमें आपके सहयोग के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं।
इस वर्ष भारत ने अल-कायदा और उससे जुड़े संगठनों के खिलाफ संयुक्त सूचना अभियान की अगुवाई की। हमने कट्टरपंथ से निपटने और समन्वय बढ़ाने के लिए संयुक्त कदमों का प्रस्ताव रखा। पीएम ने याद दिलाया कि भारत पिछले चार दशकों से निर्दयी आतंकवाद का शिकार रहा है। कई माताओं ने अपने बच्चों को खोया है और अनेक बच्चे अनाथ हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला सिर्फ भारत की अंतरात्मा पर चोट नहीं बल्कि मानवता में विश्वास रखने वाले हर देश और हर व्यक्ति के लिए एक चुनौती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन। NTA पेपर-सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार। लाखों रुपये लेकर घर पर रटवाए थे असली प्रश्न-उत्तर।
चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में देर रात नीदरलैंड पहुंचे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की।