ऑपरेशन सिंदूर के बाद मंगलवार को पहली बार एनडीए सांसदों की बैठक हो रही है। बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर हर महादेव के नारों के बीच तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में मौजूद हैं।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
ऑपरेशन सिंदूर के बाद मंगलवार को पहली बार एनडीए सांसदों की बैठक हो रही है। बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर हर महादेव के नारों के बीच तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता किए। पीएम एनडीए सांसदों को संबोधित भी किया। दरअसल, भाजपा नीत राजग संसदीय दल की बैठक संसद भवन में हुई। इस बैठक का आयोजन संसद भवन के आडिटोरियम में किया। पीएम मोदी जब इस बैठक में शामिल होने पहुंचे तो एनडीए सांसदों ने हर हर महादेव और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए पीएम मोदी को एनडीए सांसदों द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में सांसदों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने बैठक में कहा है कि विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग करके गलती की है। उन्होंने यह भी कहा कि संसद के मानसून सत्र में बहस के दौरान विपक्ष को मुंह की खानी पड़ी और उसने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली। पीएम ने कहा कि विपक्ष आत्म-क्षति पर अड़ा हुआ था। विपक्ष ने संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग करके बड़ी गलती कर दी, इसमें उनकी ही फजीहत हुई। ऐसा विपक्ष कहां मिलेगा जो खुद अपना पैर पत्थर पर मारता हो। विपक्ष ऐसे डिबेट रोज कराए। ये हमारा फील्ड है, ये मेरा फील्ड है और भगवान मेरे साथ है।
राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट के कल नसीहत-फटकार पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- इस पर हम क्या कहें... जब सुप्रीम कोर्ट ने ही कह दिया। ये तो अपना पैर पत्थर पर मारना ही नहीं... आ बैल मुझे मार वाली बात है। इतनी बड़ी फटकार कोई हो ही नहीं सकती, जो कल सुप्रीम कोर्ट ने उनको लगाई है।
पीएम ने सभी एनडीए सासंदों से तिरंगा यात्रा और खेल दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने संसदीय क्षेत्रों में इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कहा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की। मोदी ने कहा, लाल कृष्ण आडवाणी के बाद अमित शाह सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री पद पर बने हुए हैं। ये तो अभी शुरुआत है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माला पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। एनडीए संसदीय दल की बैठक में आॅपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता पर प्रस्ताव पारित हुआ। एनडीए की महिला सांसद अग्रिम पंक्ति में बैठीं। पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। नए सांसदों का प्रधानमंत्री से परिचय कराया गया।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों की यह बैठक काफी समय के बाद हुई है। संसद के चालू सत्र में चल रहे गतिरोध के बीच पहली बैठक है। पीएम मोदी के अपने संबोधन में तिरंगा यात्रा और विपक्ष के खिलाफ रणनीति पर भी चर्चा की। एनडीए की यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू हो रही है।
प्रस्ताव में कहा गया, पहलगाम में दहशतगर्दों की कायराना करतूत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को बिहार की धरती से आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत आतंकियों और उनके समर्थकों को पहचान कर सज़ा देगा। इसी संकल्प के तहत 6-7 मई की दरम्यानी रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया गया। यह एक सटीक और सीमित सैन्य अभियान था, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।
एनडीए में शामिल सांसदों ने इस प्रस्ताव में प्रधानमंत्री मोदी की निर्णायक नेतृत्व शैली, दूरदर्शिता और आतंक के खिलाफ उनके ‘नए भारत’ के संकल्प की सराहना की। इस प्रस्ताव के मुताबिक सेना के ऑपरेशन सिंदूर को महिलाओं से विशेष समर्थन मिला। इसका नाम भारतीय संस्कृति में 'सिंदूर' के प्रतीकात्मक महत्व को भी दिखाता है। आतंकियों ने महिलाओं से उनका सुहाग और सम्मान छिना, जिसका सेना ने बदला लिया।
सत्ताधारी गठबंधन में शामिल सभी दलों और नेताओं ने इस बात को भी रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में रक्षा सुधार, स्वदेशीकरण और ड्रोन तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर रहा। इससे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में भी मदद मिली। इसके अलावा, प्रस्ताव में सर्वदलीय शिष्टमंडल के विदेश दौरे का भी जिक्र किया गया। इसमें कहा गया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 59 सांसदों को 32 देशों में भेजकर भारत की आतंकवाद-विरोधी स्थिति को वैश्विक मंचों पर मजबूती से रखा गया। साथ ही दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब भी किया गया।

एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2379 के पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव आने पर एयरलाइन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। फुकेट से दिल्ली आ रही इस उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिर गया था।
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेस 7 सितंबर को देहरादून में सीएम आवास तक मार्च निकालेगी।
जंतर-मंतर पर CJP एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
बच्चों को घर के खाने से ज्यादा बाहर मिलने वाला जंक फूड खाना पसंद होता है। स्कूल के बाहर कई सारी चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक्स और दूसरे जंक फूड को बच्चे खरीदकर खाते हैं। ऐसे में ये सारी चीजें कम उम्र से ही ज्यादा खाना उनकी सेहत पर असर डालती हैं।
कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण किताब को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' को भारत में प्रकाशित करेगी।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। मेलोनी की सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना सुबह 9 बजे बे नंबर-6 पर विमान को पार्क करते समय हुई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार बंद होने से रोजी रोटी का संकट है। घर और दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार की आधी रात ठीक 2:55 बजे, जब पूरा देश गहरी नींद में था, तब आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक बड़ी ऐतिहासिक चुनौती का सामना कर रहे थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह