×

पचमढ़ी: होटल में सिलेंडर से ब्लास्ट... पांच लोग झुलसे... गंभीर

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम के पचमढ़ी में सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सिविल एरिया थाना क्षेत्र के एक होटल में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जहां पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए।  घायलों में एक बच्चा भी शामिल हैं। ब्लास्ट इतना भीषण था कि होटल पूरी तरह से जमींदोज हो गया है।

By: Arvind Mishra

Feb 02, 202611:34 AM

view4

view0

पचमढ़ी: होटल में सिलेंडर से ब्लास्ट... पांच लोग झुलसे... गंभीर

सिविल एरिया थाना क्षेत्र के एक होटल में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

  • महाराष्ट्र के एक ही परिवार के चार लोग घायल, कुक झुलसा
  • धमाका इतना भीषण था कि होटल का एक हिस्सा ही उड़ गया
  •  सिलेंडर ब्लास्ट की गूंज 20 मीटर दूर तक लोगों को सुनाई दी

नर्मदापुरम। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम के पचमढ़ी में सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सिविल एरिया थाना क्षेत्र के एक होटल में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जहां पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए।  घायलों में एक बच्चा भी शामिल हैं। ब्लास्ट इतना भीषण था कि होटल पूरी तरह से जमींदोज हो गया है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दरअसल, हिल स्टेशन पचमढ़ी के एक होटल में सोमवार सुबह करीब 8.30 को एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना तेज था कि 20 मीटर दूर स्थित पांडव रिट्रीट तक में इसका असर हुआ। होटल को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे में सिनेरिटी होटल में ठहरे महाराष्ट्र के बुलढाना के एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। एक कुक भी आग में झुलस गया है। पचमढ़ी थाना प्रभारी पदम सिंह मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को पचमढ़ी अस्पताल ले जाया गया।

जांच में जुटी पुलिस

होटल सिनेरिटी पचमढ़ी थाने से महज 200 मीटर दूर है। यह होटल सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पचमढ़ी के सहायक संचालक संजीव शर्मा का है, जिसे कांग्रेस नेता के भाई तुषार जायसवाल पिछले डेढ़ साल से किराए से चला रहे हैं। फिलहाल में पुलिस जांच में जुटी है।

घायलों को रेफर किया गया

हादसे की जानकारी लगते ही नर्मदापुरम से फोरेंसिक टीम रवाना कर दी गई है। तहसीलदार भी पहुंच गए। वहीं, घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। होटल में लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। जांच के दौरान पुलिस को एक कमर्शियल सिलेंडर मिला है। ब्लास्ट की ठोस वजह का पता लगाया जा रहा है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल: पुलिस कमिश्नर ने संभाला पदभार...अपराधियों की रीढ़ तोड़ना लक्ष्य 

भोपाल: पुलिस कमिश्नर ने संभाला पदभार...अपराधियों की रीढ़ तोड़ना लक्ष्य 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की पुलिसिंग को नई दिशा देने 2004 बैच के आईपीएस संजय कुमार ने पुलिस कमिश्नर ने पदभार संभाल लिया है। आज यानी सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में निवर्तमान पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने उन्होंने पदभार सौंपा।  संजय कुमार भोपाल के तीसरे पुलिस कमिश्नर हैं। संजय कुमार इससे पहले बालाघाट आईजी थे।

Loading...

Feb 02, 20262:59 PM

इंदौर: अब लोडिंग वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर... चार लोग घायल

इंदौर: अब लोडिंग वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर... चार लोग घायल

मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भंवरकुआ क्षेत्र में आज एक और बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टाटा एस लोडिंग वाहन ने गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने टाटा एस वाहन को जब्त कर लिया है।

Loading...

Feb 02, 20262:33 PM

शहडोल में दो बाघों की मौत... टाइगर स्टेट अब बन रहा वनराज की कब्रगाह 

शहडोल में दो बाघों की मौत... टाइगर स्टेट अब बन रहा वनराज की कब्रगाह 

मध्य प्रदेश को पूरी दुनिया टाइगर स्टेट के नाम से जानती है। यहां बाघों की बढ़ती संख्या पर तालियां बजती हैं... जश्न मनाए जाते हैं... लेकिन आज उसी प्रदेश से एक डरावनी तस्वीर सामने आ रही है...। जी हां... मध्य प्रदेश के जंगलों में इन दिनों बाघों की दहाड़ से ज्यादा उनकी लाशों का शोर है।

Loading...

Feb 02, 20262:14 PM

उज्जैन: सिंहस्थ में कच्छ ‘रण उत्सव’ की तर्ज पर स्थापित होगी टेंट सिटी

उज्जैन: सिंहस्थ में कच्छ ‘रण उत्सव’ की तर्ज पर स्थापित होगी टेंट सिटी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी सोमवार को गुजरात के दोरदो (कच्छ) पहुंचे। इसके बाद सीएम भालेछल जिला जूनागढ़ जाएंगे। जूनागढ़ में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फिर दोपहर 3:35 बजे जूनागढ़ से वडोदरा आएंगे। यहां वडोदरा में भी स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि 9:45 बजे भोपाल आएंगे।

Loading...

Feb 02, 20261:33 PM