मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी सोमवार को गुजरात के दोरदो (कच्छ) पहुंचे। इसके बाद सीएम भालेछल जिला जूनागढ़ जाएंगे। जूनागढ़ में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फिर दोपहर 3:35 बजे जूनागढ़ से वडोदरा आएंगे। यहां वडोदरा में भी स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि 9:45 बजे भोपाल आएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी सोमवार को गुजरात के दोरदो (कच्छ) पहुंचे।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी सोमवार को गुजरात के दोरदो (कच्छ) पहुंचे। इसके बाद सीएम भालेछल जिला जूनागढ़ जाएंगे। जूनागढ़ में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फिर दोपहर 3:35 बजे जूनागढ़ से वडोदरा आएंगे। यहां वडोदरा में भी स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि 9:45 बजे भोपाल आएंगे। इससे पहले कच्छ के रण आॅफ कच्छ का रण उत्सव में पहुंचे सीएम ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ रण आॅफ कच्छ का रण उत्सव आज भारत की सांस्कृतिक शक्ति और पर्यटन क्षमता का वैश्विक प्रतीक बन चुका है। भव्य रण उत्सव में सहभागिता कर विश्व स्तरीय टेंट सिटी की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अनुभव किया। यह प्रेरक उदाहरण है कि जहां कभी बंजर भूमि थी, वहां आज किसानों की सहभागिता से पर्यटन, आजीविका और विकास का मॉडल खड़ा हुआ है, जिसे दुनिया देख रही है।
स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
सीएम ने कहा कि लोक कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियां और गुजरात की समृद्ध संस्कृति, इस उत्सव को विशिष्ट पहचान देती हैं। उज्जैन में वर्ष-2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ में रण उत्सव की तर्ज पर टेंट सिटी विकसित की जाएगी। साथ ही, हमारे प्रदेश में जहां पर्यटकों की संख्या अधिक है, वहां भी टेंट सिटी की योजना पर कार्य करेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के किसान भी लाभान्वित होंगे।
स्मृति वन संवेदना का प्रतीक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुजरात के भुज में स्थित स्मृति वन, जो भूकंप पीड़ितों की स्मृतियों को सहेजता है, वह संवेदना और संकल्प का प्रतीक है। इसी भावना के साथ भोपाल में भी यूनियन कार्बाइड त्रासदी के पीड़ितों की स्मृति में एक समर्पित संग्रहालय विकसित करने की भी योजना है। नि:संदेह, प्रधानमंत्री का विजन ही नए भारत की सशक्त पहचान है। इस दौरान यहां सीएम का सम्मान और अभिनंदन भी किया गया।

मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात
वहीं चर्चा के दौरान सीएम ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए बोनस वितरण का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत फरवरी का पहला सप्ताह किसानों के लिए सौगात भरा साबित होगा। डिंडोरी जिले में कोदो-कुटकी किसानों को बोनस का वितरण किया जाएगा।
कृषक कल्याण वर्ष का कैलेंडर तैयार
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने कृषक कल्याण वर्ष को लेकर पूरा कार्यक्रम कैलेंडर तैयार किया है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में गुलाब महोत्सव, तीसरे सप्ताह में राज्यस्तरीय एग्रीस्टैक एवं डिजिटल कृषि प्रदर्शनी और फरवरी के अंतिम सप्ताह में कृषि मंथन के तहत दो बड़े कार्यक्रम मार्च में राज्यस्तरीय सहकारिता सम्मेलन, जिसमें नए कृषि ऋण और कृषक न्याय मित्र योजना के लाभ जिला सहकारी बैंकों के माध्यम से डोर-स्टेप बैंकिंग सेवाओं की शुरुआत की जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह