×

पहलगाम हमला: आतंकियों को शरण देने वाले दो गुनहगार अरेस्ट

पहलगाम हमले में एनआईए को बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को पनाह देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों के नाम परवेज अहमद और बशीर अहमद है।

By: Arvind Mishra

Jun 22, 202511:46 AM

view17

view0

पहलगाम हमला: आतंकियों को शरण देने वाले दो गुनहगार अरेस्ट

 एनआईए का शिकांजा-परवेज और बशीर ने की थी मदद


नई दिल्ली। स्टार समाचार बेव

पहलगाम हमले में एनआईए को बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को पनाह देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों के नाम परवेज अहमद और बशीर अहमद है। दरअसल, एनआईए ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पहलगाम आतंकवादी हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में दो गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पाकिस्तानी ही थे आतंकी

एनआईए के अनुसार, पहलगाम के बटकोट के परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के हिल पार्क के बशीर अहमद जोथर ने हमले में शामिल तीन सशस्त्र आतंकवादियों की पहचान का खुलासा किया है। यह भी पुष्टि की है कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे। 

दोनों ने की थी सब व्यवस्था

एनआईए की जांच के अनुसार, परवेज और बशीर ने हमले से पहले हिल पार्क में मौसमी ढोक (झोपड़ी) में तीन हथियारबंद आतंकवादियों को जानबूझकर शरण दी थी। दोनों लोगों ने आतंकवादियों को भोजन, आश्रय और रसद सहायता प्रदान की थी, जिन्होंने उस दुर्भाग्यपूर्ण दोपहर को धर्म की पहचान के आधार पर पर्यटकों को चुन-चुन कर मार डाला था।

एनआईए की जांच जारी

यह अब तक का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला था। एनआईए ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 19 के तहत दोनों को गिरफ्तार किया है। 22 अप्रैल 2025 को दुनिया को हिला देने वाले हमले के बाद दर्ज किए गए आरसी-02/2025/एनआईए/जेएमयू मामले की आगे की जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले 2026: BHAVYA योजना और बुनियादी ढांचे के लिए ₹54,926 करोड़ मंजूर

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले 2026: BHAVYA योजना और बुनियादी ढांचे के लिए ₹54,926 करोड़ मंजूर

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 4 बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी। जानें BHAVYA योजना, कपास MSP और NH-927 विस्तार सहित अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं के बारे में।

Loading...

Mar 18, 20264:41 PM

भारत की ऊर्जा सुरक्षा: पश्चिम एशिया तनाव के बीच LPG उत्पादन में 40% वृद्धि और PNG को बढ़ावा

भारत की ऊर्जा सुरक्षा: पश्चिम एशिया तनाव के बीच LPG उत्पादन में 40% वृद्धि और PNG को बढ़ावा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत की ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए एलपीजी उत्पादन 40% बढ़ाया है। जानें पीएनजी प्रोत्साहन और नए सरकारी दिशा-निर्देश

Loading...

Mar 18, 20264:33 PM

KBC फेम अमिता सिंह तोमर को झटका: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत, बाढ़ राहत घोटाले में गिरफ्तारी तय!

KBC फेम अमिता सिंह तोमर को झटका: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत, बाढ़ राहत घोटाले में गिरफ्तारी तय!

KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर की अग्रिम जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। बाढ़ राहत घोटाले में अब उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है।

Loading...

Mar 18, 20263:43 PM

सरकार सख्त: अब प्लेन में पसंदीदा सीट के नाम पर नहीं देना होगा मनमाना पैसा 

सरकार सख्त: अब प्लेन में पसंदीदा सीट के नाम पर नहीं देना होगा मनमाना पैसा 

मोदी सरकार ने एयरलाइंस पर शिकंजा कसते हुए कई अहम निर्देश जारी किए हैं. नए नियमों के मुताबिक फ्लाइट लेट हो, कैंसिल हो या बोर्डिंग से रोका जाए, एयरलाइंस को यात्री अधिकारों का सख्ती से पालन करना होग।

Loading...

Mar 18, 202612:47 PM

राज्यसभा: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता 

राज्यसभा: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों के विदाई सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता। उन्होंने निवर्तमान सांसदों के योगदान को सराहा और विधायी बहसों और राष्ट्र-निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा- सदन के अंदर अनेक विषयों पर चर्चाएं होती हैं।

Loading...

Mar 18, 202612:03 PM