×

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगने वाली प्रमुख सीमा चौकी को किया बंद

पाकिस्तान ने उत्तर वजीरिस्तान में आत्मघाती हमले के बाद अफगान सीमा पर स्थित गुलाम खान चौकी को सुरक्षा कारणों से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। 

By: Sandeep malviya

Jun 29, 202510:26 PM

view3

view0

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगने वाली प्रमुख सीमा चौकी को किया बंद

पेशावर। पाकिस्तान ने उत्तर वजीरिस्तान में आत्मघाती हमले के बाद अफगान सीमा पर स्थित गुलाम खान चौकी को सुरक्षा कारणों से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। इस हमले में 13 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। अफगानिस्तान अधिकारियों ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा से सटी अपनी एक अहम सुरक्षा चौकी को खतरे के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह सीमा चौकी अगले आदेश तक बंद रहेगी।  गुलाम खान सीमा को शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा के उत्तर वजीरिस्तान जिले में आत्मघाती हमले और झड़पों के बाद बंद किया गया है। यह इलाका अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद उत्तर वजीरिस्तान में कर्फ्यू लगा दिया गया है और गुलाम खान सीमा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इस आत्मघाती हमले में 13 सुरक्षाकर्मी मारे गए और तीन अन्य घायल हुए हैं।

अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार की सीमा सुरक्षा के प्रवक्ता अबिदुल्ला फारूकी ने रविवार को इस सीमा चौकी के बंद होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से इस फैसले को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। फारूकी ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने केवल यह कहा है कि सीमा पर खड़े वाहनों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने को कहा गया है। एक अलग प्रेस विज्ञप्ति में अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के प्रशासन ने बताया कि शनिवार शाम को पाकिस्तानी अधिकारियों ने गुलाम खान सीमा के अफगान अधिकारियों को सूचित किया कि सुरक्षा खतरे की वजह से सीमा को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। बयान में यह भी कहा गया कि सीमा के दोबारा खुलने के बारे में कोई तय समय नहीं बताया गया है और यह बंदी अगले आदेश तक लागू रहेगी। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

नेपाल के सरकार विरोधी प्रदर्शनों में अब तक 25 की मौत, 600 से ज्यादा घायल

4

0

नेपाल में सोशल मीडिया पर पाबंदी और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं के आंदोलन में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है और 600 से अधिक घायल हुए हैं। घायलों में पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी आरजू राणा भी शामिल हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।   

Loading...

Sep 10, 20251 hour ago

नेपाल : राजविराज जेल में आग लगाकर कई कैदी फरार

3

नेपाल में जारी युवाओं के उग्र विरोध प्रदर्शन का असर अब जेलों तक पहुंच गया है। सप्तरी जिले की राजविराज जेल में कैदियों ने बुधवार को हंगामा कर ब्लॉक बी में आग लगा दी, जिससे जेल में अफरातफरी मच गई। इस दौरान कई कैदी फरार हो गए। जेल अधीक्षक के मुताबिक आग जानबूझकर लगाई गई थी।

Loading...

Sep 10, 20251 hour ago

जेनेवा में भारत का पलटवार, पाकिस्तान को बताया कूड़ा ढोने वाला ट्रक

भारत ने जेनेवा मंच पर न केवल पाकिस्तान के झूठे आरोपों को सख्ती से खारिज किया, बल्कि स्विट्जरलैंड को भी अपनी जिम्मेदारी निभाने की सलाह दी। 

Loading...

Sep 10, 20251 hour ago

भारत  के साथ वर्षों में बने संबंधों को खत्म कर दिया : डेमोक्रेट सांसद 

अमेरिकी सांसद जीन शाहीन ने कहा कि रूस से तेल खरीदने पर ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत को धमकाना गलत है और इससे भारत व पीएम मोदी के साथ वर्षों में बने संबंधों को नुकसान पहुंचा है। 

Loading...

Sep 10, 20251 hour ago

नेपाल हिंसा अपडेट: सेना ने संभाली कमान, सुशीला कार्की अंतरिम PM की रेस में सबसे आगे

6

नेपाल में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बाद सेना ने नियंत्रण संभाला। जानिए अंतरिम प्रधानमंत्री पद के दावेदारों के नाम और हिंसा के बाद हुए चौंकाने वाले खुलासे।

Loading...

Sep 10, 20256 hours ago