×

अभिनंदन को पकड़ने वाला पाकिस्तानी मेजर ढेर

पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकवादियों को पालकर दुनियाभर में अशांति फैलाता है, लेकिन खुद उसके घर में भी हालात ये है कि वो खुद को भी नहीं बचा पा रहा।

By: Arvind Mishra

Jun 25, 202510:57 AM

view24

view0

अभिनंदन को पकड़ने वाला पाकिस्तानी मेजर ढेर

  • पाक सेना का दावा-टीटीपी के साथ भीषण मुठभेड़

  • आतंक का पालनहार खुद आतंकवादियों से घिरा


    नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकवादियों को पालकर दुनियाभर में अशांति फैलाता है, लेकिन खुद उसके घर में भी हालात ये है कि वो खुद को भी नहीं बचा पा रहा। दक्षिणी वजीरिस्तान के दो इलाकों -सरगोधा और कुर्रम में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बड़े मले किए। इसमें पाकिस्तान का वो मेजर मोइज अब्बास मारा गया, जिसने 2019 में बालाकोट स्ट्राइक के दौरान भारत के एयरफोर्स अधिकारी विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान की सीमा में पकड़ा था और उन पर अत्याचार किया था। भारतीय वायु सेवा के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को पाकिस्तान की सीमा में पकड़ने वाले पाकिस्तान फौज के मेजर सैयद मोइज अब्बास शाह समेत 14 अन्य पाकिस्तानी फौजियों को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने मार गिराया। पाकिस्तानी फौज ने कहा कि आतंकवादियों से मुठभेड़ में कुछ फौजियों की मौत हुई है।

पाकिस्तानी सेना का मेजर मोइज अब्बास 

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंसके एक बयान के अनुसार-24 जून को, सुरक्षा बलों ने दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के सरोघा क्षेत्र में एक आॅपरेशन किया। इस हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान मारे गए। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर ने कहा है कि मेजर मोइज को पाकिस्तानी दहशतगर्दों के के खिलाफ किए गए कई अभियानों में उनके साहसिक कार्यों के लिए जाना जाता था।

भारत के विंग कमांडर अभिनंदन की कहानी

गौरतलब है कि 14 फरवरी  2019 को जब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक काफिले को निशाना बनाया तो देश सन्न रह गया। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। इसके जवाब में भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविर पर हवाई हमला किया। इसे भारत में बालाकोट एयरस्ट्राइक के नाम से जाना जाता है। इस हमले में जैश के कई बड़े आतंकी मारे गए। अगले दिन 27 फरवरी को पाकिस्तान वायु सेना ने जवाबी कार्रवाई करने की कोशिश की और भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की। विंग कमांडर अभिनंदन उस समय श्रीनगर के 51 स्क्वाड्रन में तैनात थे और मिग-21 बाइसन उड़ा रहे थे। उन्होंने पीएएफ के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया। अभिनंदन ने पाकिस्तान के इस  एफ-16 को चैलेंज किया और आसमान में उसका पीछा करने लगे। लबीं जंग के बाद उन्होंने एफ-16 को मार गिराया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

केरल विधानसभा चुनाव 2026: LDF और UDF के काले कारनामों का सच उजागर होगा: मोदी

केरल विधानसभा चुनाव 2026: LDF और UDF के काले कारनामों का सच उजागर होगा: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के पलक्कड़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। चेंडा बजाकर जीत का शंखनाद किया और LDF-UDF को भ्रष्ट बताते हुए खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा पर कांग्रेस को घेरा।

Loading...

Mar 29, 20263:58 PM

केरल में चुनावी शंखनाद: पलक्कड़ में मोदी की हुंकार और त्रिशूर में मेगा रोड शो, एलडीएफ-यूडीएफ पर साधा निशाना

केरल में चुनावी शंखनाद: पलक्कड़ में मोदी की हुंकार और त्रिशूर में मेगा रोड शो, एलडीएफ-यूडीएफ पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल में चुनावी रैली और रोड शो करेंगे। जानें पलक्कड़ और त्रिशूर के कार्यक्रमों का पूरा विवरण और एलडीएफ-यूडीएफ पर पीएम का बड़ा हमला।

Loading...

Mar 29, 202612:01 PM

मन की बात: वैश्विक जंग और ऊर्जा संकट के बीच पीएम मोदी का देश के नाम संदेश

मन की बात: वैश्विक जंग और ऊर्जा संकट के बीच पीएम मोदी का देश के नाम संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 132वें एपिसोड में वैश्विक जंग से उत्पन्न पेट्रोल-डीजल संकट पर चर्चा की। जानें पीएम की 4 बड़ी बातें, अफवाहों से बचने की अपील और खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा पर उनका संदेश।

Loading...

Mar 29, 202611:41 AM

अयोध्या हादसा: रामनवमी पर लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के पंडाल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

अयोध्या हादसा: रामनवमी पर लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के पंडाल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

अयोध्या में रामनवमी के दिन लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दौरान बड़ा हादसा हुआ। एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर खाक हो गया। जानें हादसे की पूरी जानकारी।

Loading...

Mar 28, 20263:54 PM

बंगाल भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला: शाह ने जारी किया ममता सरकार के खिलाफ 'जनता का आरोप पत्र'

बंगाल भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला: शाह ने जारी किया ममता सरकार के खिलाफ 'जनता का आरोप पत्र'

गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में ममता बनर्जी पर 'विक्टिम कार्ड' की राजनीति करने का आरोप लगाया। जानें घुसपैठ, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार पर शाह के बड़े बयान।

Loading...

Mar 28, 20263:28 PM