×

दिल्ली में मचा हड़कंप:  अब नौ स्कूलों में बम ब्लास्ट की मिली धमकी

देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित 9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी भरी कॉल्स सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच आईं, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं।

By: Arvind Mishra

Feb 09, 202610:12 AM

view5

view0

दिल्ली में मचा हड़कंप:  अब नौ स्कूलों में बम ब्लास्ट की मिली धमकी

स्कूलों में छात्रों को क्लासरूम से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

  • खाली कराया स्कूल, बम स्क्वॉड की टीम ने ली तलाशी
  • छात्रों को सुरक्षित निकाला गया, विस्फोटक नहीं मिला
  • दिल्ली की पुलिस कर रही धमकी भरे कॉल की जांच

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित 9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी भरी कॉल्स सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच आईं, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। सूचना मिलते ही संबंधित स्कूलों ने बिना देरी किए दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू की गई। धमकी को गंभीरता से लेते हुए कई स्कूलों में छात्रों को क्लासरूम से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। कुछ स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई, जबकि अभिभावकों को भी तुरंत सूचित किया गया।

हर एंगल से हो रही जांच

प्राथमिक जांच में अब तक किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, पुलिस इसे फर्जी कॉल मानकर हल्के में नहीं ले रही और हर एंगल से जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, धमकी भरी कॉल्स के सोर्स और कॉलर की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। साइबर यूनिट और टेक्निकल टीम्स को भी जांच में शामिल किया गया है।

फवाहों पर ध्यान न दें

गौरतलब है कि इससे पहले भी दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में स्कूलों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं, जिनका मकसद दहशत फैलाना पाया गया। दिल्ली पुलिस ने अभिभावकों और आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, सभी प्रभावित स्कूलों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

G20 देशों में भारत की रफ्तार सबसे तेज: मूडीज का अनुमान, अगले वित्त वर्ष 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

G20 देशों में भारत की रफ्तार सबसे तेज: मूडीज का अनुमान, अगले वित्त वर्ष 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की GDP ग्रोथ पर नए आंकड़े जारी किए हैं। मजबूत बैंकिंग सिस्टम, भारत-अमेरिका ट्रेड डील और टैक्स छूट के कारण भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

Loading...

Feb 09, 20266:53 PM

पंजाब: तरनतारन लॉ कॉलेज में मर्डर-सुसाइड, छात्र ने छात्रा को गोली मारकर खुद को उड़ाया

पंजाब: तरनतारन लॉ कॉलेज में मर्डर-सुसाइड, छात्र ने छात्रा को गोली मारकर खुद को उड़ाया

तरनतारन के लॉ कॉलेज में छात्र प्रिंसराज ने क्लासरूम के अंदर छात्रा संदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद सुसाइड कर लिया। प्रपोजल ठुकराने की रंजिश में वारदात का शक।

Loading...

Feb 09, 20264:32 PM

उत्तरप्रदेश: पूर्व विधायक को ‘सुप्रीम’ झटका... बेल नहीं, जेल में ही रहेंगे

उत्तरप्रदेश: पूर्व विधायक को ‘सुप्रीम’ झटका... बेल नहीं, जेल में ही रहेंगे

उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए गए और सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सजा से राहत पाने की उम्मीद लगाए सेंगर को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया है।

Loading...

Feb 09, 20262:28 PM

राम मंदिर पर हमले की साजिश... फरीदाबाद जेल में आतंकी की हत्या  

राम मंदिर पर हमले की साजिश... फरीदाबाद जेल में आतंकी की हत्या  

फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप जेल में ही बंद अरूण चौधरी नाम के कैदी पर लगा है। जिसको कुछ ही समय पहले जम्मु-कश्मीर से नीमका जेल शिफ्ट किया गया था।

Loading...

Feb 09, 202612:35 PM