तरनतारन के लॉ कॉलेज में छात्र प्रिंसराज ने क्लासरूम के अंदर छात्रा संदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद सुसाइड कर लिया। प्रपोजल ठुकराने की रंजिश में वारदात का शक।

वारदात स्थल और मृतक छात्रा संदीप कौर .
तरनतारन (पंजाब)। स्टार समाचार वेब
पंजाब के तरनतारन स्थित एक लॉ कॉलेज में सोमवार को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। कॉलेज के क्लासरूम में ही एक छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाली छात्रा की पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारकर हत्या कर दी। खुद को भी गोली मारकर इहलीला समाप्त कर ली।
क्लास शुरू होने से पहले ही चली गोलियां
मृतक छात्रा की पहचान 20 वर्षीय संदीप कौर के रूप में हुई है, जो लॉ प्रथम वर्ष की छात्रा थी। आरोपी छात्र प्रिंसराज सिंह भी उसी कॉलेज और उसी क्लास में पढ़ता था। सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे, जब क्लास अभी शुरू नहीं हुई थी और छात्र आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी प्रिंसराज क्लासरूम में दाखिल हुआ। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के अनुसार, प्रिंसराज सीधे संदीप के पास पहुँचा, जहाँ वह अपनी सहेली के साथ बैठी थी। दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और देखते ही देखते प्रिंसराज ने पिस्टल निकालकर संदीप के सिर से सटाकर गोली चला दी।
यह भी पढ़ें...
एकतरफा प्यार और प्रपोजल ठुकराना बनी वजह?
वारदात के बाद आरोपी प्रिंसराज ने भागने की कोशिश नहीं की, बल्कि उसी पिस्टल से अपने सिर में भी गोली मार ली। पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, यह मामला एकतरफा प्यार का हो सकता है। शक जताया जा रहा है कि 'वेलेंटाइन वीक' के दौरान 8 फरवरी को प्रिंसराज ने संदीप को प्रपोज किया था, लेकिन संदीप के इनकार करने से आहत होकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
आरोप: कॉलेज प्रबंधन ने छिपाई सच्चाई
मृतक छात्रा संदीप कौर की मां हरजिंदर कौर ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज से उन्हें फोन आया था कि उनकी बेटी को "मामूली चोट" लगी है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत है। लेकिन जब वे कॉलेज पहुँचे, तो उनकी बेटी का शव खून से लथपथ क्लास रूम के फर्श पर पड़ा था। संदीप के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है और वह अपने पीछे 6 बहनें और एक छोटा भाई छोड़ गई है।
पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कॉलेज को सील कर दिया। मौके से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद की। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि आरोपी ने बेहद कम दूरी से संदीप को निशाना बनाया, जिससे उसका ब्रेन फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि छात्र कॉलेज के अंदर हथियार लेकर कैसे दाखिल हुआ और सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।