×

महाराष्ट्र में प्लेन क्रैश: डिप्टी सीएम पवार समेत पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा हो गया। डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुणे जिला प्रशासन ने भी डिप्टी सीएम अजित पवार समेत सभी पांच लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। उक्त हादसा सुबह 8:45 बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ।

By: Arvind Mishra

Jan 28, 20269:52 AM

view12

view0

महाराष्ट्र में प्लेन क्रैश: डिप्टी सीएम पवार समेत पांच लोगों की मौत

डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया।

  • डीजीसीए ने हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि
  • प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जल गया  
  • लैंडिंग के दौरान हुआ बड़ा विमान हादसा
  • हादसे के वक्त पवार विमान में मौजूद थे

मुंबई। स्टार समाचार वेब

महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा हो गया। डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुणे जिला प्रशासन ने भी डिप्टी सीएम अजित पवार समेत सभी पांच लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। उक्त हादसा सुबह 8:45 बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ। सभी मुंबई से एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में सवार थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से उतर गया। प्लेन में अजित पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ की भी जान चली गई है। दरअसल, अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान ही प्लेन क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान में भयंकर आग लग गई। आग की लपटों के बीच विमान से धुएं का गुबार उठने लगा। विमान हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने भी हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। एकनाथ शिंदे बारामती पहुंच रहे हैं। पवार के निधन शोक से बारामती बंद का ऐलान किया है।

हादसे में मारे गए 5 लोगों के नाम

  • अजित पवार- उपमुख्यमंत्री
  • एचसी विदिप जाधव, अजित के निजी सुरक्षा अधिकारी
  • कैप्टन सुमित कपूर- पायलट
  • कैप्टन शांभवी पाठक- पायलट
  • पिंकी माली- फ्लाइट अटेंडेंट

सुप्रिया बारामती के लिए रवाना

डिप्टी सीएम अजित पवार कल यानी मुंबई में हुई कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अजित पवार के साथ पांच लोग थे। वे मुंबई से बारामती जा रहे थे। यह एक प्राइवेट कंपनी का प्लेन था। जब चार्टर्ड प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था, तो क्रैश हो गया। इधर हादसे की भनक लगते ही एनसीपी शरद सांसद सुप्रिया सुले बारामती रवाना हो गई हैं।

चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे पवार

अजति पवार जिला परिषद के चुनाव प्रचार के बारामती जा रहे थे। ताऊपट्टी के पास पहुंचने से पहले ही प्लेन क्रैश हो गया। पुणे में 5 फरवरी को जिला परिषद चुनाव होने वाले हैं और अजित पवार ने इन चुनावों के सिलसिले में बारामती में मीटिंग्स प्लान की थीं। यह हादसा उन मीटिंग्स से पहले हुआ। 

पीएम मोदी बोले- अजित जनता के नेता थे

अजित पवार के निधन की खबर मिलते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से हादसे की जानकारी ली। उन्होंने  पर अजित के साथ अपनी 2 तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- अजित पवार जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।

गांव के लोग बोले- गिरते ही विमान में धमाका हुआ

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- मैंने अपनी आंखों से देखा, यह बहुत तकलीफदेह था। जब एयरक्राफ्ट फिसला, तभी लगा था कि वह क्रैश हो जाएगा औैर ऐसा ही हुआ। गिरते ही बड़ा धमाका हुआ। इसके तुरंत बाद हम इस तरफ दौड़े और देखा कि एयरक्राफ्ट तो आग का गोला बन चुका था। इसके बाद विमान में 4 से 5 धमाके और हुए। फिर कई लोग पहुंचे और विमान से लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी ज्यादा थी कि हम कुछ नहीं कर पाए। अजित पवार विमान में सवार थे और जो हुआ, उसे देखना बहुत दुखभरा था।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1719 की लैंडिंग फेल, रंधावा सहित 135 यात्री सुरक्षित

जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1719 की लैंडिंग फेल, रंधावा सहित 135 यात्री सुरक्षित

जयपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली-जयपुर एयर इंडिया फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान इमरजेंसी जैसी स्थिति बनी। पायलट ने रनवे छूने के बाद विमान को फिर उड़ाया। जानें क्या है पूरा मामला।

Loading...

Jan 28, 20263:06 PM

बजट सत्र: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया संबोधित, गिनाईं भारत की उपलब्धियां

बजट सत्र: राष्ट्रपति मुर्मू ने किया संबोधित, गिनाईं भारत की उपलब्धियां

संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। संसद सत्र की शुरुआत के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां बताईं और कहा कि पिछला साल भारत की तेज प्रगति और विरासत के उत्सव के रूप में यादगार रहा।

Loading...

Jan 28, 202612:09 PM

भारत में विमान हादसे... पहले भी 6 नेताओं की प्लेन क्रैश में हो चुकी मौत

भारत में विमान हादसे... पहले भी 6 नेताओं की प्लेन क्रैश में हो चुकी मौत

महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है। लैंडिंग के वक्त यह विमान हादसा हुआ है। यह पहला हादसा नहीं है जब किसी नेता की प्लेन क्रैश में मौत हुई हो। आइए जानते हैं इससे पहले और कौन से नेता इस तरह के प्लेन हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं।

Loading...

Jan 28, 202611:55 AM

चंडीगढ़ में मचा हड़कंप: पांच स्कूलों में बम ब्लास्ट की धमकी 

चंडीगढ़ में मचा हड़कंप: पांच स्कूलों में बम ब्लास्ट की धमकी 

चंडीगढ़ में बुधवार को सुबह-सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के पांच नामी स्कूलों को बम ब्लास्ट की धमकी मिली। धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

Loading...

Jan 28, 202610:29 AM

महाराष्ट्र में प्लेन क्रैश: डिप्टी सीएम पवार समेत पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र में प्लेन क्रैश: डिप्टी सीएम पवार समेत पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा हो गया। डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुणे जिला प्रशासन ने भी डिप्टी सीएम अजित पवार समेत सभी पांच लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। उक्त हादसा सुबह 8:45 बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ।

Loading...

Jan 28, 20269:52 AM