महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है। लैंडिंग के वक्त यह विमान हादसा हुआ है। यह पहला हादसा नहीं है जब किसी नेता की प्लेन क्रैश में मौत हुई हो। आइए जानते हैं इससे पहले और कौन से नेता इस तरह के प्लेन हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं।

यह पहला हादसा नहीं है जब किसी नेता की प्लेन क्रैश में मौत हुई हो।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
महाराष्ट्र के बारामती के पास एक प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है। डिप्टी सीएम अजित पवार के दुखद निधन से पूरा देश स्तब्ध है। उनका निधन देश की राजनीति के लिए एक बड़ा नुकसान है। इसी तरह के विमान हादसों ने भारत के कई और नेताओं की भी जान ली है जिसमें सबसे हालिया नाम गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का है। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का 12 जून 2025 को एयर इंडिया के एक विमान से अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे। विमान में 242 लोग सवार थे। उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विजय रूपाणी 68 साल के थे। वो अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। लेकिन प्लेन क्रैश में उनका निधन हो गया।
सितंबर 2009: वाईएस राजशेखर रेड्डी

दो सितंबर 2009 के दिन एक हेलीकॉप्टर क्रैश में आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी का निधन हो गया। राजशेखर रेड्डी सुबह आठ बजकर 38 मिनट पर बेगमपट से चित्तूर जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले। उन्हें साढ़े दस बजे तक प्रोग्राम में पहुंचना था लेकिन वो वहां कभी पहुंच ही नहीं सके। उनका हेलीकॉप्टर बीच रास्ते में ही लापता हो गया और बहुत ढूंढने के बाद भी उसका कोई निशान नहीं मिला। अगले दिन तलाशी अभियान में वायु सेना को हेलीकॉप्टर का मलबा मिला। रेड्डी का शव इंजन के पास पड़ा था, क्षत-विक्षत हालत में। सिर पर कम बाल के आधार पर उनकी पहचान हो सकी।
मार्च 2002: जीएमसी बालयोगी

डॉ. जीएमसी बालयोगी का निधन 3 मार्च 2002 को एक हेलीकॉप्टर हादसे में हो गया था। उस समय वो लोकसभा के स्पीकर थे। दुर्घटना आंध्रप्रदेश में हुई। जीएमसी बालयोगी तेलगु देसम पार्टी के सदस्य थे।
सितंबर 2021: माधवराव सिंधिया

कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया का निधन 56 साल की उम्र में 30 सितंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश में एक हेलीकॉप्टर क्रैश में हो गया। सिंधिया का हेलीकॉप्टर उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले की भोगांव तहसील के पास मोता में क्रैश कर गया। वो एक सभा को संबोधित करने के लिए कानपुर जा रहे थे। विमान में उनके साथ छह अन्य लोग सवार थे। आगरा से 85 किलोमीटर दूर यह विमान क्रैश कर गया और विमान में सवार सभी लोग मारे गए।
जून 1970 : संजय गांधी

भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के छोटे बेटे और राजीव गांधी के भाई संजय गांधी को विमान उड़ाने का काफी शौक था। 23 जून 1970 को दिल्ली में वो खुद अपना विमान उड़ा रहे थे। तभी उनका प्लेन क्रैश हो गया और इस विमान हादसे ने उनकी जान ले ली।
2005: ओपी जिंदल और सुरेंद्र सिंह

उद्योगपति और हरियाणा के मंत्री ओम प्रकाश जिंदल और कृषि मंत्री सुरेन्द्र सिंह की 2005 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनका हेलीकॉप्टर दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहा था, तभी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।