जयपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली-जयपुर एयर इंडिया फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान इमरजेंसी जैसी स्थिति बनी। पायलट ने रनवे छूने के बाद विमान को फिर उड़ाया। जानें क्या है पूरा मामला।

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा
जयपुर। स्टार समाचार वेब
राजस्थान की राजधानी जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते बचा। दिल्ली से जयपुर पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1719 की लैंडिंग के दौरान अचानक तकनीकी स्थिति बिगड़ने से यात्रियों में दहशत फैल गई। विमान ने रनवे को छू लिया था, लेकिन सुरक्षित स्थिति न पाकर पायलट ने उसे तुरंत दोबारा हवा में उड़ा दिया।
जानकारी के मुताबिक, इस विमान में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा भी सवार थे। रंधावा वर्तमान में गुरदासपुर से सांसद हैं। उनके साथ विमान में कुल 135 यात्री मौजूद थे। लैंडिंग के इस विफल प्रयास के बाद करीब 10-15 मिनट तक विमान हवा में ही चक्कर काटता रहा, जिससे यात्रियों की सांसें अटकी रहीं।
दोपहर करीब 1:05 बजे जब विमान लैंड करने वाला था, तब अस्थिर अप्रोच (Unstable Approach) के कारण पायलट ने जोखिम न लेते हुए ‘गो-अराउंड’ का विकल्प चुना। विशेषज्ञों के अनुसार, जब पायलट को महसूस होता है कि रनवे पर लैंडिंग सुरक्षित नहीं है या विमान का संतुलन सही नहीं है, तो सुरक्षा मानकों के तहत विमान को दोबारा हवा में उठा लिया जाता है।
विमान ने जयपुर के आसमान में गोल चक्कर लगाया और लगभग 10 मिनट बाद फिर से लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू की। दोपहर करीब 1:20 बजे विमान रनवे पर सुरक्षित तरीके से उतरा। एयरपोर्ट पर मौजूद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने रंधावा का स्वागत किया और सभी यात्रियों के सुरक्षित होने पर राहत व्यक्त की।
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह