फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश में आठ साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के केस में फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। दरअसल, कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की बालिका रिश्तेदारी में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में गई थी।
By: Arvind Mishra
उत्तर प्रदेश में आठ साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के केस में फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। दरअसल, कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की बालिका रिश्तेदारी में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में गई थी। वहां से बालिका को 27 जून की सुबह अगवा कर लिया गया था। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। 28 जून की सुबह बालिका का शव जनपद मैनपुरी के भोगांव कोतवाली क्षेत्र के गांव देवीपुर के पास मिला था। इस घटना में गांव पखना निवासी 55 वर्षीय अधेड़ मनू को आरोपित बनाया गया है।
एसपी आरती सिंह द्वारा मनू पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। उसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक हरीश चंदर द्वारा आरोपित पर घोषित 25 हजार इनाम को दो गुना कर दिया गया है। देर रात पुलिस ने आरोपित अधेड़ की घेराबंदी की तो आरोपित ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अधेड़ को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर आरोपित को मृत घोषित कर दिया गया।
एसपी आरती सिंह और एएसपी डॉ. संजय कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया। उसके बाद वह लोहिया अस्पताल पहुंचे। एसपी ने बताया कि 50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वह दुष्कर्म व हत्या में वांछित चल रहा था। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। अधेड़ बालिकाओं को अपना हवस का शिकार बनाता था।