×

मध्य प्रदेश में बोर्ड की तर्ज पर होगी 9वीं-12वीं की त्रैमासिक परीक्षा

लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। त्रैमासिक परीक्षा इस वर्ष 28 अगस्त 2025 से शुरू होकर 9 सितंबर तक चलेगी।

By: Arvind Mishra

Aug 21, 202511:14 AM

view105

view2

मध्य प्रदेश में बोर्ड की तर्ज पर होगी 9वीं-12वीं की त्रैमासिक परीक्षा

त्रैमासिक परीक्षा इस वर्ष 28 अगस्त 2025 से शुरू होकर 9 सितंबर तक चलेगी।

  • लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षाओं की समय सारणी घोषित की
  • सरकारी स्कूलों में 28 अगस्त 9 सितंबर के बीच होंगी परीक्षाएं
  • प्रदेश में परीक्षा का रिजल्ट पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा
  • विभाग के दल के अधिकारी परीक्षाओं का करेंगे निरीक्षण
  • छात्रों को वार्षिक परीक्षा के लिए तैयारी करने में मदद मिलेगी

भोपाल। स्टार समाचार वेब

लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। त्रैमासिक परीक्षा इस वर्ष 28 अगस्त 2025 से शुरू होकर 9 सितंबर तक चलेगी। दरअसल, मध्यप्रदेश में पहले सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक की त्रैमासिक और छमाही परीक्षा कब हो जाती थी, पता नहीं चलता था। इस बार भी ये परीक्षाएं होंगी। लेकिन इस बार परीक्षाओं में बड़ा बदलाव किया गया है। अब त्रैमासिक परीक्षाएं भी बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर कराई जाएंगी। इस बार परीक्षा में संयुक्त संचालक शिक्षा व जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित दल न केवल परीक्षाओं का निरीक्षण करेंगे, बल्कि परीक्षा का रिजल्ट पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। लोक शिक्षण विभाग ने परीक्षाओं की समय सारणी भी घोषित कर दी हैं। अब शिक्षा विभाग परीक्षाओं को सुचारू कराने के लिए दल गठित करने का काम शुरू कर दिया है।

प्रदेश में एक साथ होगी परीक्षा

पहले त्रैमासिक परीक्षा व छमाही परीक्षा की समय सारणी स्कूल अपने स्तर से बनाते थे और अपनी सुविधा अनुसार ही परीक्षा कराते थे। अब पूरे प्रदेश में एक साथ परीक्षा होगी। हालांकि बोर्ड 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं की तिथि व समय सारणी जारी करता था। पहले त्रैमासिक व छमाही की परीक्षा स्कूल स्तर पर होती थी और प्रश्नपत्र भी स्कूल के शिक्षक ही बनाते थे। अब लोक शिक्षण विभाग ही प्रश्न पत्र बनाएगा और पोर्टल पर प्रश्नपत्र वाले दिन उपलब्ध होंगे। जिनकी प्रिंट लेकर फोटो कापी कराकर प्रश्नपत्र छात्रों को दिए जाएंगे।

डीईओ भी करेंगे निरीक्षण

पहले शिक्षा विभाग के दल भी इन परीक्षाओं का निरीक्षण नहीं करते थे। लेकिन इस बाद संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित दल परीक्षाओं का निरीक्षण करेंगे। इन्हें भी एक दिन में कम से कम 10-10 स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले त्रैमासिक व छमाही परीक्षा का परिणाम व छात्रों के अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं होते थे। अबकी बार परिणाम 20 सितंबर तक पोर्टल पर अपलोड करना है।

इसलिए किया प्रयोग

विभाग के अफसरों का कहना है कि इससे छात्र व स्कूलों के शिक्षक परीक्षा की गंभीरता को समझेंगे। साथ ही प्रश्नपत्र भी बोर्ड स्तर के होंगे। इससे छात्रों को वार्षिक परीक्षा के लिए तैयारी करने में भी आसानी होगी।

COMMENTS (2)

avatar

126461011077

avatar

038

RELATED POST

सिंहस्थ-2028 के लिए काशी कॉरिडोर मॉडल और MP-UP के बीच अहम समझौता

सिंहस्थ-2028 के लिए काशी कॉरिडोर मॉडल और MP-UP के बीच अहम समझौता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।

Loading...

Mar 31, 20263:58 PM

‘स्टार समाचार’ की मेहनत रंग लाई, चार साल बाद रीवा-सीएसएमटी ट्रेन नियमित होने के आसार, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

‘स्टार समाचार’ की मेहनत रंग लाई, चार साल बाद रीवा-सीएसएमटी ट्रेन नियमित होने के आसार, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Loading...

Mar 31, 20262:48 PM

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Loading...

Mar 31, 20262:43 PM

नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम सड़क पर उतरे दुकानदारों को दी समझाइश खुद हटा ले

नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम सड़क पर उतरे दुकानदारों को दी समझाइश खुद हटा ले

रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Loading...

Mar 31, 20262:40 PM

नल-जल योजना फेल, आदिवासी गांव मुहेर में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

नल-जल योजना फेल, आदिवासी गांव मुहेर में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।

Loading...

Mar 31, 20262:34 PM