×

सिंगापुर में भारतवंशी ब्लॉगर पर लगा छह हजार डॉलर का जुर्माना

By: Sandeep malviya

Jun 06, 20255 hours ago

view1

view0

सिंगापुर में भारतवंशी ब्लॉगर पर लगा छह हजार डॉलर का जुर्माना

सिंगापुर ।  सिंगापुर में भारतवंशी ब्लॉगर ने टिकटॉक पर नस्लीय समूह को लेकर पोस्ट की। इसके बाद कोर्ट ने ब्लॉगर पर छह हजार सिंगापुर डॉलर (करीब चार लाख रुपये) का जुमार्ना लगाया गया है। पीटीआई के मुताबिक मनमीत सिंह ने एक अज्ञात व्यक्ति से मिले लिंक के बाद सिंगापुर के मंत्री पर आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक सामग्री टिकटॉक पर पोस्ट की। उन्होंने इस पोस्ट की प्रमाणिकता की जांच भी नहीं की। साथ ही पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। 
मनमीत सिंह एक ब्लॉगर हैं जो टिकटॉक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर पोस्ट करते हैं। उन्होंने 12 अगस्त 2024 को टिकटॉक पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। पोस्ट में मनमीत सिंह ने दावा किया कि डिजिटल विकास और सूचना मंत्री जोसेफिन टेओ ने मलयेशियाई लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 
उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि पिछले साल सिंगापुर के 59 साल के विकास पर चीनी मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में टेओ ने नस्लीय प्रगति के बारे में पूछे जाने पर मलय लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। साक्षात्कार का वीडियो सामने आने के बाद टेओ ने प्रेस सचिव के जरिये मुकदमा दर्ज कराया।  मुकदमा दर्ज होने के बाद जब ब्लॉगर मनमीत सिंह ने टिकटॉक से वीडियो हटाया और टेओ से माफी मांगी। मामले में ब्लॉगर सिंह को चार फरवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया और अगले दिन जमानत पर रिहा कर दिया गया।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकीलों ने कहा कि जब सिंह को अहसास हुआ कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें भ्रमित किया है, तो उन्होंने इसे हटा दिया। वह अपने कृत्यों के कारण अपराध बोध से ग्रस्त थे। मनमीत लाभ या प्रभाव के लिए वीडियो नहीं बनाते हैं। उसकी विषय-वस्तु उसके स्वयं के और उसके विचारों का विस्तार है, जिसे वह इसलिए साझा करता है क्योंकि वह जागरूकता बढ़ाना चाहता है।  वकीलों ने कहा कि सिंह ने विवाद से बचने के लिए जानबूझकर अन्य राजनेताओं के साथ जुड़ने से परहेज किया है। कोर्ट ने ब्लॉगर पर जुमार्ना लगाया है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

जापान का महत्वाकांक्षी निजी मून मिशन फिर फेल

1

0

जापान का महत्वाकांक्षी निजी मून मिशन फिर फेल

जापान का महत्वाकांक्षी मून मिशन को बड़ा झटका लगा है। देश की एक निजी मून लैंडर चंद्रमा पर लैंडिंग का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Loading...

Jun 06, 202515 hours ago

RELATED POST

जापान का महत्वाकांक्षी निजी मून मिशन फिर फेल

1

0

जापान का महत्वाकांक्षी निजी मून मिशन फिर फेल

जापान का महत्वाकांक्षी मून मिशन को बड़ा झटका लगा है। देश की एक निजी मून लैंडर चंद्रमा पर लैंडिंग का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Loading...

Jun 06, 202515 hours ago