×

जापान का महत्वाकांक्षी निजी मून मिशन फिर फेल

जापान का महत्वाकांक्षी मून मिशन को बड़ा झटका लगा है। देश की एक निजी मून लैंडर चंद्रमा पर लैंडिंग का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

By: Star News

Jun 06, 202512:26 PM

view2

view0

जापान का महत्वाकांक्षी निजी मून मिशन फिर फेल

-चंद्रमा पर उतरने का प्रयास करते समय हुआ क्रैश
-संपर्क टूटने के बाद कंपनी ने कहा-मिशन नाकाम 

टोक्यो। जापान का महत्वाकांक्षी मून मिशन को बड़ा झटका लगा है। देश की एक निजी मून लैंडर चंद्रमा पर लैंडिंग का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जापानी कंपनी आईस्पेस ने लैंडर से संपर्क टूटने के कई घंटे बाद मिशन के फेल होने की पुष्टि की है। कंपनी का यह दूसरा चंद्र अभियान था। चंद्रमा पर पहली निजी लैंडिंग की कोशिश कर रही स्पेस के लिए यह बड़ा झटका है। इसके पहले आईस्पेस ने अप्रैल 2023 में पहली बार मून लैंडिंग की कोशिश की थी। उस दौरान भी अंतरिक्ष यान नाकाम रहा था और मिशन को अंतत: नाकाम घोषित करना पड़ा था।

आईस्पेस के सीईओ और संस्थापक ताकेशी हाकामाडा ने मिशन की नाकामी पर दु:ख जताया और मिशन में योगदान देने वाले सभी लोगों से माफी मांगी। दरअसल, जापानी कंपनी के रेजिलिएंस अंतरिक्ष यान को जापान के स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को तड़के 4.17 बजे चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी थी, लेकिन निर्धारित लैंडिंग से एक मिनट 45 सेकंड पहले लैंडर से संपर्क टूट गया। फ्लाइट कंट्रोलर ने संपर्क स्थापित करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मिशन को समाप्त करने की घोषणा की गई।

कंपनी के सीईओ ने मांगी माफी

कंपनी के सीईओ ताकेशी हाकामाडा ने कहा-हम मिशन 2 को सफल बनाना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्य से हम लैंडिंग करने में विफल रहे। जिन लोगों ने हमारा समर्थन किया है, हम उनसे माफी मांगना चाहते हैं। आईस्पेस भविष्य की उड़ानों के लिए अपनी विफलताओं से सीखने के लिए प्रतिबद्ध है।

मिशन फेल होने वजह

स्पेसडॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, रेजिलिएंस के अंतिम क्षणों से टेलीमेट्री पर आधारित प्रारंभिक डेटा से पता चलता है कि लैंडर के लेजर रेंजफाइंडर ने जांच की चंद्र सतह से दूरी मापते समय किसी प्रकार की देरी का अनुभव किया। आईस्पेस के अधिकारियों ने एक अपडेट में बताया कि लैंडर मून लैंडिंग के लिए जरूरी स्पीड तक पहुंचने के लिए पर्याप्त धीमा नहीं हो सका। इन परिस्थितियों के आधार पर वर्तमान में यह माना जाता है कि लैंडर ने चंद्रमा की सतह पर संभवत: हार्ड लैंडिंग की।

COMMENTS (0)

RELATED POST

चीन के प्रभाव का मुकाबला करेगा न्यूजीलैंड में नया कार्यालय : एफबीआई निदेशक

1

0

न्यूजीलैंड में एफबीआई के पहले कार्यालय के उद्घाटन के दौरान अमेरिकी खुफिया एजेंसी के निदेशक काश पटेल ने कहा कि यह कदम चीन के प्रभाव को रोकने के लिए है। उनके इस बयान से कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया।   

Loading...

Aug 01, 20257 hours ago

नस्लीय हमलों के बाद आयरलैंड में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

आयरलैंड में हाल ही में भारतीय नागरिकों पर बढ़ते नस्लीय हमलों के चलते भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। 

Loading...

Aug 01, 20257 hours ago

नई हाइपरसोनिक मिसाइलों का उत्पादन कर रहा रूस :  पुतिन  

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस ने अपनी नई हाइपरसोनिक मिसाइल 'ओरेशनिक' का उत्पादन शुरू कर दिया है और इस साल के अंत तक इसे बेलारूस में तैनात किया जाएगा।

Loading...

Aug 01, 20258 hours ago

लिथुआनिया के प्रधानमंत्री गिनटॉटस ने दिया इस्तीफा

लिथुआनिया के प्रधानमंत्री गिनटॉटस पलुकस ने कारोबारी घोटालों और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच इस्तीफा देने की घोषणा की है। उनकी रिश्तेदारों की कंपनी पर छापेमारी और ईयू फंड के दुरुपयोग के आरोप सामने आए हैं। अब पार्टी नए प्रधानमंत्री के चयन पर विचार कर रही है और कई नामों की चर्चा चल रही है।

Loading...

Jul 31, 20259:35 PM

हमारे पास अब भी सोवियत काल की स्वचालित परमाणु हमला प्रणाली : मेदवेदेव 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस की अर्थव्यवस्थाओं को 'मरी हुई' बताते हुए दोनों देशों पर तंज कसा, जिस पर रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। मेदवेदेव ने ट्रंप को चेतावनी दी कि वह 'डेड हैंड' जैसे रूस के परमाणु हथियारों की ताकत को नजरअंदाज न करें, जो अंतिम हमले के लिए बनाए गए थे।  

Loading...

Jul 31, 20259:32 PM