भारतीय रेलवे जहां एक ओर अपने यात्रियों का जुलाई से कई नई सुविधाओं की सौगात देने जा रहा है। वहीं दूसरी ओर महंगाई का झटका भी देने जा रहा है। दरअसल, भारतीय रेलवे 1 जुलाई से नया किराया टैरिफ लागू करने जा रहा है।


नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय रेलवे जहां एक ओर अपने यात्रियों का जुलाई से कई नई सुविधाओं की सौगात देने जा रहा है। वहीं दूसरी ओर महंगाई का झटका भी देने जा रहा है। दरअसल, भारतीय रेलवे 1 जुलाई से नया किराया टैरिफ लागू करने जा रहा है। यह बदलाव आम यात्रियों के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वालों की जेब ढीली करेगा। हालांकि, यहां राहत की बात यह है कि कुछ कैटेगिरी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। रेलवे के नए टैरिफ के अनुसार, सामान्य द्वितीय श्रेणी में 500 किलोमीटर तक यात्रा करने पर कोई वृद्धि नहीं होगी, लेकिन अगर यात्रा 500 किलोमीटर से ज्यादा की है, तो प्रति किलोमीटर आधा पैसा अतिरिक्त देना होगा। इसके अलावा, मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वालों को अब प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा चुकाना पड़ेगा। इसी तरह, एसी क्लास के टिकट में सबसे ज्यादा बदलाव किया गया है। इसमें प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। उदाहरण के लिए, अगर कोई यात्री मुंबई से दिल्ली (1400 किलोमीटर) नॉन-एसी ट्रेन से सफर करता है, तो उसे 14 रुपए ज्यादा देने होंगे, जबकि एसी क्लास में यह बढ़ोतरी 28 रुपए की होगी। वहीं शहरी ट्रेनों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे लाखों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। मासिक सीजन टिकट की दरों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
रेलवे का कहना है कि यह बदलाव रेल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। रोजमर्रा या नजदीकी सफर करने वाले यात्रियों पर इसका असर नहीं पड़ेगा। 500 किलोमीटर तक की यात्रा करने वालों को किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं झेलनी पड़ेगी।
रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में भी बड़ा बदलाव किया है। एक जुलाई से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार आथेंटिकेशन जरूरी होगा। रेल मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर सभी रेलवे जोन को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय का कहना है कि ये नियम इसलिए लाया गया है ताकि तत्काल स्कीम का फायदा असली यात्रियों को मिले, न कि दलालों या अनधिकृत एजेंट्स को। अब तत्काल टिकट सिर्फ इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की वेबसाइट या ऐप के जरिए ही बुक किए जा सकेंगे और इसके लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा।
रेल मंत्रालय ने तत्काल टिकट बुकिंग में अनधिकृत एजेंट्स की दखलअंदाजी रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाए हैं। नए नियमों के तहत, रेलवे के अधिकृत बुकिंग एजेंट्स को पहले दिन तत्काल टिकट बुक करने की शुरुआती आधे घंटे की समय-सीमा में रोक लगा दी गई है। रेल मंत्रालय का कहना है कि ये पाबंदी इसलिए लगाई गई है ताकि आम यात्री आसानी से तत्काल टिकट बुक कर सकें।
इन नए नियमों को लागू करने के लिए रेल मंत्रालय ने सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स और आईआरसीटीसी को जरूरी तकनीकी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे ने सभी जोनल रेलवे डिवीजनों को भी इन बदलावों की जानकारी देने को कहा है। इसका मकसद तत्काल बुकिंग प्रक्रिया को और पारदर्शी और सुगम बनाना है।

अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह