×

17 राज्यों में बारिश: मध्यप्रदेश-राजस्थान में आज से फिर बढ़ेगा तापमान

देशभर के राज्यों में पिछले दो दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिर रहे हैं। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें बिहार, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।

By: Arvind Mishra

Mar 17, 202610:05 AM

view4

view0

17 राज्यों में बारिश: मध्यप्रदेश-राजस्थान में आज से फिर बढ़ेगा तापमान

बद्रीनाथ धाम का मंदिर परिसर बर्फ की मोटी चादर से ढंक गया है।

  • हिमाचल-बिहार में झमाझम, गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रात बारिश और ओले गिरे

नई दिल्ली/भोपाल। स्टार समाचार वेब

देशभर के राज्यों में पिछले दो दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिर रहे हैं। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें बिहार, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं। उत्तरी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मार्च में हो रही बर्फबारी से सर्दी फिर लौट आई है। बर्फबारी के कारण गुरेज-बांदीपोरा रोड, सिंथन-किश्तवाड़ रोड और मुगल रोड बंद हो गई है। वहीं जोजिला दर्रे पर बर्फ जमने से श्रीनगर-लेह हाईवे भी बंद कर दिया गया। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और गुजरात में एक बार फिर तापमान बढ़ने की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में देर रात बर्फबारी

उत्तराखंड के चमोली में बीती देर रात भी बर्फबारी हुई। बद्रीनाथ धाम का मंदिर परिसर बर्फ की मोटी चादर से ढंक गया है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ में तापमान -11 डिग्री तक गिर गया है। गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी हो रही है।

यूपी में बारिश के साथ गिरे आले

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बीती देर रात बारिश हुई और ओले भी गिरे। बिजनौर में तेज आंधी की वजह से पेड़ उखड़ गए। सहारनपुर में आंधी की वजह से टीन शेड गिरने से पूर्व प्रधान समेत 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं किसानों को अधिकांश फसल तबाह हो गई। 

दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

18 मार्च- छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कुछ जगहों पर गरज के साथ ओले गिरने की आशंका है। राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तराखंड में पर बिजली के साथ 40-50 किलो  प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं 19 मार्च को हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ ओले गिर सकते हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

राजस्थान: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बस और ट्रेलर ट्रक की जोरदार टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका अफरा-तफरी से भर गया।

Loading...

Mar 17, 20261:34 PM

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा में विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन निरस्त हो गया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से प्रस्ताव रखे जाने के बाद लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा सांसदों की तरफ से मतदान कराया।

Loading...

Mar 17, 202612:54 PM

रील के चक्कर में खुद पर तानी पिस्टल और रियल में चल गई गोली, मौत

रील के चक्कर में खुद पर तानी पिस्टल और रियल में चल गई गोली, मौत

रील के चक्कर में आज लोग रियल में दूसरों के साथ-साथ अपनी जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं दिल्ली के एक युवक पर रील का ऐसा भूत चढ़ा कि खुद को ही गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पिस्टल लाइसेंसी थी और वह उस दोस्त की थी जो वीडियो बना रहा था।

Loading...

Mar 17, 202611:47 AM

पाकिस्तान इस्लामोफोबिया की मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने में माहिर

पाकिस्तान इस्लामोफोबिया की मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने में माहिर

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरिश ने एक बार फिर साफ-साफ कह दिया कि दुनिया को अब धार्मिक पहचान को राजनीतिक हथियार बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य और गैर-राज्य दोनों ही इस खेल में लगे हैं।

Loading...

Mar 17, 202611:03 AM

बिहार: मोतिहारी में मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर... एक जवान शहीद

बिहार: मोतिहारी में मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर... एक जवान शहीद

बिहार के मोतिहारी में देर रात 2.30 बजे स्पेशल टास्क फोर्स और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एसटीएफ ने दो बदमाशों को मार गिराया। वहीं एक जवान शहीद हो गया। मारे गए दोनों बदमाशों पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज थे। कुंदन ठाकुर पर चकिया थाने में तीन और साहेबगंज थाने में लूट सहित 5 केस दर्ज थे।

Loading...

Mar 17, 202610:17 AM