×

चंबल अंचल में बारिश का कहर...

By: Arvind Mishra

Jun 23, 20251:58 PM

view3

view0

चंबल अंचल में बारिश का कहर...

  • शिवपुरी में जलभराव, कई टीचर फंसे:एनडीआरएफ की टीम जुटी

  • श्योपुर-बारां हाईवे बंद, अशोकनगर-गुना में सड़कों-घरों में पानी घुसा

भोपाल। स्टार समाचार बेव

मध्य प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी है। बारिश का सबसे ज्यादा कहर चंबल अंचल में देखने का मिल रहा है। यहां लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शिवपुरी जिले में भारी बारिश के चलते कोलारस के लुकवासा में ज्ञान स्थली स्कूल में पानी भर गया। जहां स्कूल में कुछ शिक्षक फंस गए। जिन्हें निकालने के एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। वहीं, हॉस्टल से 5-5 महीने के दो बच्चों समेत 10 लोगों को टीम ने सुरक्षित निकाला। वहीं शिवपुरी में एक घर में आकाशीय बिजली गिरने से घर के खिड़कियों में दरारें आ गईं। इधर, श्योपुर जिले में भारी बारिश के चलते पार्वती नदी उफान पर है। बड़ौदा के पास कुहंजापुर पुलिया पर पानी ऊपर आने से श्योपुर-बारां हाईवे बंद हो गया है। दोनों तरफ से आवाजाही रुकी है। वहीं, अशोकनगर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार मुंगावली में भारी बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया है। गुना में भी यही हालात हैं।

कोलारस में घरों में घुसा पानी

शिवपुरी जिले में कोलारस के रिजौद गांव में लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। यहां के केतु रघुवंशी, चंदू सेन और कल्लू सेन के घर में पानी घुसने से बड़ी मात्रा में गेहूं खराब हो गया। लोग पानी में बह रहे अनाज को जमा करने की कोशिश करते दिखे।

गुना में घरों में पानी भरा

गुना में रविवार रात से बारिश हो रही है। पिछले 12 घंटों में लगभग 6 इंच बारिश गुना में दर्ज की गई है। इसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया। उकावद गांव में नाला उफान पर आने से गांव में अंदर तक पानी भर गया। म्याना से नई सराय जाने वाले रास्ते पर स्थित रेलवे अंडरब्रिज में दस फीट तक पानी भरा है। इसके कारण आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। शहर के गोविंद गार्डन, ख्यावद कॉलोनी में भी सड़कों पर जल जमाव हो गया है।

टीकमगढ़ में 48 घंटे से हो रही बारिश

टीकमगढ़ जिले में पिछले 48 घंटे से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। टीकमगढ़ तहसील में अब तक 10 इंच बारिश हुई है। जबकि जिले में 3.5 इंच औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है। सोमवार सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। शहर के वार्ड नंबर-17 में पुलिस लाइन के पीछे बारिश के चलते मैदान में 2 से 3 फीट पानी जमा हो गया। कई खाली प्लॉट पानी में डूब गए।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

गणपति पूजा की जड़ें विंध्य प्रदेश में? सतना से मिली प्राचीन प्रतिमाओं ने खोला इतिहास का रहस्य

1

0

गणपति पूजा की जड़ें विंध्य प्रदेश में? सतना से मिली प्राचीन प्रतिमाओं ने खोला इतिहास का रहस्य

गणेश चतुर्थी पर विशेष: क्या गणपति पूजा का श्रीगणेश विंध्य प्रदेश से हुआ था? सतना जिले के भुमरा और परसमनिया से मिली प्राचीन गणेश एवं विनायकी प्रतिमाएं बताती हैं 1500 साल पुरानी परंपरा की कहानी। जानिए विंध्य की वादियों में गणेश आराधना की अनोखी विरासत।

Loading...

Aug 27, 2025just now

राजनाथ बोले... भारत आक्रामक नहीं... लेकिन आत्मरक्षा के लिए हमेशा तैयार

1

0

राजनाथ बोले... भारत आक्रामक नहीं... लेकिन आत्मरक्षा के लिए हमेशा तैयार

महू, मध्यप्रदेश स्थित आर्मी वार कॉलेज में आयोजित "रण संवाद 2025" के दूसरे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने कभी किसी युद्ध की शुरुआत नहीं की, लेकिन यदि कोई चुनौती देता है तो हम मजबूती से जवाब देंगे।

Loading...

Aug 27, 2025just now

फसल बीमा की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

1

0

फसल बीमा की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

खराब सोयाबीन फसल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे; कई गांवों में जल सत्याग्रह जारी

Loading...

Aug 26, 20259 hours ago