राजस्थान के जोधपुर में एटीएस और आईबी ने कई जगहों पर छापेमारी की। दोनों की संयुक्त छापामार कार्रवाई में तीन आतंकवादियों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए आतंकियों पर अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से जुड़ाव और फंडिंग नेटवर्क से संपर्क होने के संदेह है।

छापेमारी में खुफिया एजेंसियों ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया।
जोधपुर। स्टार समाचार वेब
राजस्थान के जोधपुर में एटीएस और आईबी ने कई जगहों पर छापेमारी की। दोनों की संयुक्त छापामार कार्रवाई में तीन आतंकवादियों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए आतंकियों पर अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से जुड़ाव और फंडिंग नेटवर्क से संपर्क होने के संदेह है। दो आतंकियों को जोधपुर और एक को जैसलमेर में पकड़ा गया। दरअसल, राजस्थान के तीन जगहों पर शुक्रवार को सुबह एटीएस और आईबी की संयुक्त कार्रवाइ से सनसनी फैल गई। जोधपुर, सांचौर और पीपाड़ में तड़के एक साथ हुई छापेमारी में खुफिया एजेंसियों ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया। ये कार्रवाई गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देश पर की गई है।
पहली कार्रवाई: जोधपुर के चौखा क्षेत्र में हुई, जहां सुबह पांच बजे एटीएस और आईबी की संयुक्त टीम ने अयूब पुत्र गफ्फार को हिरासत में लिया। अयूब के आतंकी संगठनों और से संपर्क होने की जानकारी मिली थी। मौके से टीम ने कई अहम दस्तावेज, मोबाइल, आतंकी साहित्य और चंदे से जुड़ी रसीदें जब्त की हैं।
दूसरी कार्रवाई: सांचौर में की गई जहां एक मदरसे पर छापा मारकर मौलवी उस्मान को हिरासत में लिया गया। उस्मान पर अंतरराष्ट्रीय गैंग से फंडिंग प्राप्त करने और आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने के आरोप है। आईबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मदरसे को सील कर दिया है। जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
तीसरी कार्रवाई: पीपाड़ कस्बे में हुई, जहां एटीएस ने मसूद को हिरासत में लिया। जोधपुर में अयूब की गिरफ्तारी के बाद मसूद अंडरग्राउंड हो गया था, लेकिन एटीएस ने तकनीकी निगरानी के जरिए उसे उसके ठिकाने से दबोच लिया। मसूद से भी कई संवेदनशील दस्तावेज और विदेशी संपर्कों से जुड़ी जानकारी मिली है।
तीनों जगहों पर हुई कार्रवाई के बाद जोधपुर पुलिस, एटीएस और आईबी की टीमें संयुक्त रूप से सर्च आपरेशन चला रही हैं। इलाके के मदरसों, धार्मिक स्थलों और किराए के मकानों की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही निगरानी और तकनीकी इनपुट्स के आधार पर की गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया और अन्य दिग्गजों को नोटिस मिले हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स।
1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए इसे पूरा करने के आसान तरीके, सब्सिडी के नियम और पूरी जानकारी हिंदी में।
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।