×

राज्यसभा: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों के विदाई सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता। उन्होंने निवर्तमान सांसदों के योगदान को सराहा और विधायी बहसों और राष्ट्र-निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा- सदन के अंदर अनेक विषयों पर चर्चाएं होती हैं।

By: Arvind Mishra

Mar 18, 202612:03 PM

view2

view0

राज्यसभा: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता 

पीएम मोदी के बाद राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राज्यसभा के सदस्यों की रिटायरमेंट पर अपना वक्तव्य रखा।

सेवानिवृत्त सांसदों की विदाई सत्र को पीएम ने किया संबोधित

निवर्तमान सांसदों के योगदान और अनुभव की सराहना की

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों के विदाई सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता। उन्होंने निवर्तमान सांसदों के योगदान को सराहा और विधायी बहसों और राष्ट्र-निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा- सदन के अंदर अनेक विषयों पर चर्चाएं होती हैं। हर किसी का महत्वपूर्ण योगदान होता है, कुछ खट्टे मीठे अनुभव भी रहते हैं। लेकिन, जब ऐसा अवसर आता है, तो स्वाभाविक रूप से दलगत भावना से ऊपर उठकर हम सबके भीतर एक समान भाव प्रकट होता है कि हमारे ये साथी अब किसी और विशेष काम के लिए आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा- आज यहां से जो साथी विदाई ले रहे हैं, उनमें से कुछ फिर से आने के लिए विदाई ले रहे हैं और कुछ विदाई के बाद यहां का अनुभव लेकर सामाजिक जीवन में कुछ न कुछ विशेष योगदान के लिए जा रहे हैं।

भविष्य कर रहा इंतजार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- जो जा रहे हैं, लेकिन आने वाले नहीं हैं, उनको भी मैं कहना चाहूंगा कि राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता है, भविष्य आपका भी इंतजार कर रहा है और आपका अनुभव, आपका योगदान राष्ट्र जीवन में हमेशा बना रहेगा।

आपसी सम्मान की एक भावना

पीएम मोदी ने कहा-सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं होती हैं और हर सदस्य इनमें एक अनोखी भूमिका निभाता है। ऐसे क्षणों में, दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर आपसी सम्मान की एक भावना पैदा होती है। उन नेताओं से, जो अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद सदन छोड़ रहे हैं, मैं यह कहना चाहता हूं कि राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता।

पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान कहा कि रिटायरमेंट का मौका भावुक पल होता है। पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इनकी आधी आयु संसदीय प्रणाली में गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि रिटायर हो रहे सांसदों का योगदान लोकतंत्र और संसदीय परंपराओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि सदन और देश के लिए उनका अनुभव हमेशा उपयोगी रहेगा। पीएम मोदी के बाद राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राज्यसभा के सदस्यों की रिटायरमेंट पर अपना वक्तव्य रखा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

KBC फेम अमिता सिंह तोमर को झटका: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत, बाढ़ राहत घोटाले में गिरफ्तारी तय!

KBC फेम अमिता सिंह तोमर को झटका: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत, बाढ़ राहत घोटाले में गिरफ्तारी तय!

KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर की अग्रिम जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। बाढ़ राहत घोटाले में अब उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है।

Loading...

Mar 18, 20263:43 PM

सरकार सख्त: अब प्लेन में पसंदीदा सीट के नाम पर नहीं देना होगा मनमाना पैसा 

सरकार सख्त: अब प्लेन में पसंदीदा सीट के नाम पर नहीं देना होगा मनमाना पैसा 

मोदी सरकार ने एयरलाइंस पर शिकंजा कसते हुए कई अहम निर्देश जारी किए हैं. नए नियमों के मुताबिक फ्लाइट लेट हो, कैंसिल हो या बोर्डिंग से रोका जाए, एयरलाइंस को यात्री अधिकारों का सख्ती से पालन करना होग।

Loading...

Mar 18, 202612:47 PM

राज्यसभा: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता 

राज्यसभा: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों के विदाई सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता। उन्होंने निवर्तमान सांसदों के योगदान को सराहा और विधायी बहसों और राष्ट्र-निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा- सदन के अंदर अनेक विषयों पर चर्चाएं होती हैं।

Loading...

Mar 18, 202612:03 PM

दिल्ली: चार मंजिला इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

दिल्ली: चार मंजिला इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर, पालम इलाके में बुधवार को चार मंजिला इमारत में लगी आग ने बड़ा हादसा रूप ले लिया। आग की इस घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।आग लगने के बाद इमारत के अंदर एक ही परिवार के नौ लोग फंस गए थे।

Loading...

Mar 18, 202611:17 AM

बिहार: पुलिस-ग्रामीणों में झड़प, एक बुजुर्ग की मौत, चार जवान घायल

बिहार: पुलिस-ग्रामीणों में झड़प, एक बुजुर्ग की मौत, चार जवान घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनिया में छापेमारी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में 60 साल के वृद्ध जगतवीर राय की मौत गोली लगने से हो गई। वृद्ध के सीने में गोली लगी है।

Loading...

Mar 18, 202610:26 AM