×

धनतेरस पर रिकॉर्ड महंगा... अब सोना 1,913 और चांदी 1,631 सस्ती  

धनतेरस पर रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। अब तक इसकी कीमतों में 10000 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक की कमी दर्ज की जा चुकी है। वहीं, चांदी के दामों में भी नरमी देखने को मिल रही है। सोने-चांदी के दाम में मंगलवार को गिरावट है।

By: Arvind Mishra

Oct 28, 20251:22 PM

view21

view0

धनतेरस पर रिकॉर्ड महंगा... अब सोना 1,913 और चांदी 1,631 सस्ती  

रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है।

  • आठ दिन में गोल्ड की कीमत 10,420 और चांदी की 25,830 कम हुई

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,23,420 रु. प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

धनतेरस पर रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। अब तक इसकी कीमतों में 10000 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक की कमी दर्ज की जा चुकी है। वहीं, चांदी के दामों में भी नरमी देखने को मिल रही है। सोने-चांदी के दाम में मंगलवार को गिरावट है। सोने की कीमत 1,913 रुपए घटकर 1,19,164 पर आ गई है। इससे पहले इसके दाम 1,21,077 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, चांदी में 1,631 रुपए की गिरकर 1,43,400 प्रति किलो हो गई। सोमवार को इसकी कीमत 1,45,031 प्रति किलो थी।

सोना 8 दिन में 10,420 रु. सस्ता

सोने की कीमत पिछले 8 दिनों में 10,420 रुपए घटकर आज 1,19,164 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। 19 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,29,584 रुपए के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं चांदी 1,69,230 रुपए प्रति किलो से गिरकर 1,43,400 रुपए पर आ गई है। ये 25,830 रुपए सस्ती हुई है।

शहरों में सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,23,420 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है तो वहीं दूसरी तरफ 22 कैरेट सोना 1,13,140 रुपए के भाव पर उपलब्ध है। इसके साथ ही, आर्थिक राजधानी मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरू और कोलकाता में जहां 24 कैरेट सोना 1,23,320 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है तो वहीं इन जगहों पर 22 कैरेट सोने का भाव 1,12,990 रुपए है, जबकि, अहमदाबाद और पुण में जहां 24 कैरेट सोना 1,23,320 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है तो वहीं इन जगहों पर 22 कैरेट सोना 1,13,040 रुपए पर उपलब्ध है।

गिरावट के मुख्य कारण

दीवाली जैसे फेस्टिवल के बाद इंडिया में सोने-चांदी की खरीदारी का सिलसिला थम गया। इससे सोना-चांदी की डिमांड में कमी आई है।  सोना-चांदी को सेफ-हेवन माना जाता है, यानी मुश्किल वक्त में लोग इन्हें खरीदते हैं। ग्लोबल टेंशन के कम होने से इसमें गिरावट आई है।

सोना 43,002 और चांदी 69,014 रुपए महंगी  

जनवरी-2025 से अब तक सोने की कीमत 43,002 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,19,164 रुपए हो गया है। चांदी का भाव भी इस दौरान 57,383 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,43,400 रुपए किलो हो गई है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारतीय बाजार में गिरावट... सेंसेक्स 645 अंक टूटा... निफ्टी भी फिसली

भारतीय बाजार में गिरावट... सेंसेक्स 645 अंक टूटा... निफ्टी भी फिसली

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज को बाजार लाल निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 829.29  अंक गिरकर 76,034.42 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 227.70 अंक गिरकर 23,639.15 अंक पर बंद हुआ था।

Loading...

Mar 13, 202610:30 AM

शेयर बाजार क्रैश: सेंसेक्स 992 अंक गिरा, कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा निवेशकों का मूड | Stock Market Crash Today

शेयर बाजार क्रैश: सेंसेक्स 992 अंक गिरा, कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा निवेशकों का मूड | Stock Market Crash Today

पश्चिम एशिया संकट और ब्रेंट क्रूड के $100 पार होने से सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। जानें किन शेयरों में हुई सबसे ज्यादा बिकवाली और एक्सपर्ट्स की क्या है राय।

Loading...

Mar 12, 202610:30 AM

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: जानें बुधवार के ताजा भाव और MCX अपडेट।

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: जानें बुधवार के ताजा भाव और MCX अपडेट।

Gold-Silver Price Today: बुधवार सुबह सोने के दाम ₹500 और चांदी ₹1800 तक फिसली। पटना में सबसे सस्ता तो भोपाल-इंदौर में सबसे महंगा मिल रहा है सोना। देखें लेटेस्ट रेट्स।

Loading...

Mar 11, 20263:04 PM

गेन बिटकॉइन घोटाला: ₹20,000 करोड़ की ठगी में CBI की बड़ी कार्रवाई, डार्विन लैब्स का को-फाउंडर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

गेन बिटकॉइन घोटाला: ₹20,000 करोड़ की ठगी में CBI की बड़ी कार्रवाई, डार्विन लैब्स का को-फाउंडर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

सीबीआई ने भारत के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी घोटाले 'Gain Bitcoin' में डार्विन लैब्स के सह-संस्थापक आयुष वार्ष्णेय को गिरफ्तार किया है। ₹20,000 करोड़ के इस पोंजी स्कीम मामले में आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने की फिराक में था। जानें कैसे तकनीकी ढांचे का इस्तेमाल कर लाखों निवेशकों से ठगी की गई।

Loading...

Mar 11, 20261:59 PM

शेयर बाजार में कोहराम: ईरान-इजराइल तनाव से सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, सोना ₹1.61 लाख के पार

शेयर बाजार में कोहराम: ईरान-इजराइल तनाव से सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, सोना ₹1.61 लाख के पार

ग्लोबल टेंशन और ईरान-इजराइल युद्ध की आशंका के चलते भारतीय शेयर बाजार में 11 मार्च को भारी गिरावट दर्ज की गई।

Loading...

Mar 11, 202612:21 PM