दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर लोगों की सांसों पर बोझ बन गई है। तापमान में गिरावट, हवा की गति धीमी होने और लगातार बढ़ते प्रदूषण स्रोतों के कारण राजधानी दिन-ब-दिन धुंध की मोटी चादर में लिपटती जा रही है। इस बीच, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब स्तर पर दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर लोगों की सांसों पर बोझ बन गई है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर लोगों की सांसों पर बोझ बन गई है। तापमान में गिरावट, हवा की गति धीमी होने और लगातार बढ़ते प्रदूषण स्रोतों के कारण राजधानी दिन-ब-दिन धुंध की मोटी चादर में लिपटती जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना बढ़ता पीएम 2.5 और पीएम 10 स्तर इस बात का संकेत है कि दिल्ली की हवा अब खतरनाक श्रेणी को पार कर गंभीर स्थिति में पहुंच गई है। इस बीच, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब स्तर पर दर्ज किया गया। वजीरपुर 556 एक्यूआई के साथ सबसे अधिक प्रदूषित रहा, वहीं सोनिया विहार में 500 और बुराड़ी में 477 दर्ज किया गया। ये आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि प्रदूषण का बोझ पूरे एनसीआर पर समान रूप से बढ़ रहा है।
प्रमुख इलाकों का हाल
वजीरपुर-556, सोनिया विहार-500, बुराड़ी-477, रोहिणी-473, सत्यवती कॉलेज-469, इंदिरापुरम-459, चांदनी चौक-450, वसुंधरा-449, नोएडा सेक्टर-125, नोएडा सेक्टर-116 एक्यूआई दर्ज की गई।
लापरवाही ने बढ़ाया प्रदूषण
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सीएक्यूएम अब एनसीआर की मुख्य सड़कों पर डस्ट सेंसर लगाने पर विचार कर रहा है, ताकि सड़क धूल की वास्तविक निगरानी हो सके और स्रोतों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों का मानना है कि सड़क धूल और निर्माण कार्यों में लापरवाही, प्रदूषण को लगातार बढ़ा रही है।
ग्रैप-3 के नियमों की उड़ीं धज्जियां
ग्रैप-3 लागू होने के बावजूद एजेंसियां सख्ती दिखाने में नाकाम रहीं। निर्माण स्थलों पर रोक, पानी का छिड़काव, सड़क सफाई—इन सभी मोर्चों पर कई विभाग फेल साबित हुए हैं। नतीजा यह कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनाए गए प्रावधान कागजों तक ही सीमित दिखाई देते हैं, जबकि जमीन पर हवा और ज्यादा जहरीली होती जा रही है। सरकारी एजेंसियों की लगातार चूक और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच, दिल्ली-एनसीआर की हवा आने वाले दिनों में और बिगड़ सकती है, जो लोगों की सेहत के लिए बड़ी चिंता का विषय है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। विकास संस्कृत्यायन की शिकायत और मामले की पूरी डिटेल पढ़ें
FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्कुट, डोडला डेयरी और यूईर ऑर्गेनिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रियागोल्ड में मवेशियों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट और किशमिश में घातक कीटनाशक मिले।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। घुसपैठ का यह प्रयास किरण सेक्टर के जमगुंड में हुआ है।
उत्तरप्रदेश के नोएडा के रबूपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने के बाद भी तिरंगा रैली के लिए पहुंचे समर्थकों के बीच 6 दिनों में दीपके की यह दूसरी कस्टडी है।
संसद की लोक लेखा समिति (PAC) ने एससी (SC) छात्रों की छात्रवृत्ति में भारी देरी और पेश न होने पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और बिहार के मुख्य सचिवों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।
मेरठ कोर्ट ने चर्चित सांप कांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमित कश्यप की हत्या की दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। जानिए कोर्ट रूम का पूरा घटनाक्रम।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर जारी घमासान के बीच केंद्र सरकार इस महीने के आखिर में संसद का एक विशेष सत्र बुला सकती है। संसद के इस विशेष सत्र को बुलाने के पीछे की वजह परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिलों को फिर से संसद के सामने पेश करके पास कराना है।
कॉकरोच जनता पार्टी आज शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा रैली निकालने जा रही है। इस प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
ओडिशा के गंजाम जिले में चमाखंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमाखंडी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि बरहमपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया।