सतना में बढ़ती गर्मी के बावजूद पार्वो वायरस का असर कम नहीं हुआ है। पशु चिकित्सालय में रोजाना कई पिल्ले गंभीर हालत में पहुंच रहे हैं, चिकित्सकों ने समय पर टीकाकरण की सलाह दी है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता सुरेश कलमाडी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 2 बजे तक पुणे के एरंडवाने स्थित कलमाडी हाउस में रखा जाएगा ।
सतना जिला अस्पताल में 15 साल बाद टिटनेस का दुर्लभ मामला सामने आया है। पन्ना जिले के 19 वर्षीय युवक के पैर में कील चुभने के बाद टिटनेस का इंजेक्शन नहीं लगवाने से संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया। मरीज ICU में भर्ती है और ऑक्सीजन सपोर्ट पर उपचार जारी है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान क्रिकेटर डेमियन मार्टिन को लेकर क्रिकेट जगत से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। 54 साल के मार्टिन को गंभीर बीमारी मेनिन्जाइटिस के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें इंड्यूस्ड कोमा में रखा है।
इंदौर की भागीरथपुरा बस्ती में दूषित पेयजल से डायरिया फैला। 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 150 से ज्यादा बीमार। सीएम मोहन यादव ने दिए जांच के निर्देश। नगर निगम ने शुरू की टैंकरों से सप्लाई।
सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर को देशव्यापी अधिसूचित बीमारी घोषित करने की मांग से जुड़ी जनहित याचिका पर केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे में कैंसर प्रबंधन से जुड़ी गंभीर खामियों को गंभीरता से लेते हुए जवाब तलब किया है।
कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने नए व्लॉग में दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान शुगर की बीमारी बढ़ने का खुलासा किया है। जानें क्यों डॉक्टर ने भारती को लगाई डांट और इस मुश्किल समय में हर्ष लिम्बाचिया ने कैसे किया सपोर्ट।
दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर लोगों की सांसों पर बोझ बन गई है। तापमान में गिरावट, हवा की गति धीमी होने और लगातार बढ़ते प्रदूषण स्रोतों के कारण राजधानी दिन-ब-दिन धुंध की मोटी चादर में लिपटती जा रही है। इस बीच, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब स्तर पर दर्ज किया गया।
देश की राजधानी में जनता का दम घुट रहा है। लोगों ने घरों से बाहर निकलना छोड़ दिया है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भी पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने पर रोक नहीं लग पाई है। दरअसल, दिल्लीवासियों को इन दिनों भारी प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।
बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का किरदार निभाकर दुनियाभर में मशहूर हुए अभिनेता पंकज धीर का बुधवार को निधन हो गया। 68 साल के पंकज को कैंसर था और उन्होंने इससे लंबी जंग भी लड़ी। हालांकि, कुछ महीने पहले यह फिर से उभर आया और वह बेहद बीमार थे। उनकी मेजर सर्जरी भी हुई थी।






















