इंदौर की भागीरथपुरा बस्ती में दूषित पेयजल से डायरिया फैला। 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 150 से ज्यादा बीमार। सीएम मोहन यादव ने दिए जांच के निर्देश। नगर निगम ने शुरू की टैंकरों से सप्लाई।

इंदौर की भागीरथपुरा बस्ती में डायरिया फैला, अस्पताल में भर्ती मरीज
इंदौर: भागीरथपुरा में 'जहरीले' पानी का कहर
इंदौर | स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में पिछले पाँच दिनों से डायरिया (उल्टी-दस्त) ने कोहराम मचा रखा है। दूषित पेयजल की आपूर्ति के कारण अब तक 150 से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं, जिनमें से एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासन को तत्काल सख्त कार्रवाई और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इलाज के दौरान वर्मा अस्पताल में भर्ती नंदलाल पाल (80 वर्ष) की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि लगातार उल्टी और दस्त के कारण उनके शरीर में अत्यधिक कमजोरी आ गई थी। वर्तमान में लगभग 15 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि कई अन्य का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार चल रहा है। मंगलवार सुबह कुछ मरीजों को स्वास्थ्य में सुधार के बाद परदेशीपुरा अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला तब गरमाया जब सोमवार रात कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय खुद मरीजों का हाल जानने अस्पताल पहुँचे। इसके बाद मंगलवार सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव और क्षेत्रीय पार्षद कमल वाघेला ने बस्ती का दौरा कर जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह सक्रिय मोड में हैं।
बस्ती के रहवासियों का आरोप है कि लंबे समय से नलों में गंदा पानी आ रहा है। लोगों का कहना है कि "नलों में पहले काला और बदबूदार पानी आता है, जिसे कई बार नगर निगम के अफसरों को दिखाया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ।" एहतियात के तौर पर पाइपलाइन से सप्लाई बंद कर नगर निगम टैंकरों के जरिए बस्ती में पानी भेज रहा है। नर्मदा विभाग के अधिकारियों का प्रारंभिक दावा है कि पानी दूषित नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने पानी के कई नमूने लिए हैं, जिनकी अंतिम रिपोर्ट आज शाम तक आने की उम्मीद है।
मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार, सभी मरीजों में डायरिया के स्पष्ट लक्षण हैं। शरीर में पानी की कमी (Dehydration) सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरी है। बस्ती में स्वास्थ्य विभाग का एक अस्थाई कैंप भी लगाया गया है, जहाँ घर-घर जाकर लोगों को ओआरएस (ORS) के पैकेट और जरूरी दवाएं वितरित की जा रही हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।