मध्यप्रदेश के मैहर में एनएच-30 पर ट्रैक्स क्रूजर कंटेनर से टकरा गया। जहां गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 12 लोग घायल हैं। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। सभी कटनी से प्रयागराज जा रहे थे। ये हादसा नादन में बीती देर रात हुआ।

मैहर में एनएच-30 पर ट्रैक्स क्रूजर कंटेनर से टकरा गया।

मैहर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मैहर में एनएच-30 पर ट्रैक्स क्रूजर कंटेनर से टकरा गया। जहां गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 12 लोग घायल हैं। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। सभी कटनी से प्रयागराज जा रहे थे। ये हादसा नादन में बीती देर रात हुआ। पुलिस के अनुसार ट्रैक्स क्रूजर (एमपी 20 जेड वाय 2807) में 20 लोग सवार थे। ये सभी कटनी के एनकेजे पकरिया से प्रयागराज में 4 जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले में शामिल होने जा रहे थे। सभी को संगम में स्नान करना था। ग्राम तिलोरा के पास हाईवे पर वाहन आगे चल रहे कंटेनर में पीछे जा घुसा। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और पुलिसबल तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक की रास्ते में मौत हो गई। वहीं एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे में इनकी गई जान
इस भीषण हादसे में धोंगा पटेल (50) और ट्रैक्स चालक जितेंद्र प्यासी (24) की मौके पर मौत हो गई। एक महिला को कटनी रेफर किया गया था, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
दर्जनभर हुए घायल
हादसे में जगदीश पटेल, रामसहाय पटेल, राम प्रताप पटेल, मैंगो भाई पटेल, श्याम सुंदर पटेल, ओम पटेल, कृष्णा पटेल, सत्य प्रकाश पटेल, सत्यभान पटेल, संतलाल पटेल, सत्यम पटेल और रामप्रता पटेल घायल हैं।
कंटेनर चालक मौके से फरार
पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। कार सवार कंटेनर में पीछे से घुसे हैं। इस घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
सभी घायल अस्पताल में भर्ती
सिविल अस्पताल ड्यूटी डॉक्टर जितेंद्र तिवारी ने बताया कि 12 लोग घायल हैं, जिनका इलाज मैहर सिविल अस्पताल और जिला अस्पताल में चल रहा है। एक घायल को परिजन कटनी इलाज के लिए ले जा रहे थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।