शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मऊगंज जिले की शाहपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों में दबिश देते हुये पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चार लाख रुपये से अधिक का गांजा बरामद किया गया है। साथ ही दो बाइक और मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली थी कि शाहपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले पिता-पुत्र गांजा का लंबे समय से अवैध कारोबार कर रहे हैं। रविवार को भी गांजा की खेप दोनों अलग-अलग क्षेत्रों के लिये लेकर निकले थे। जिसके संबंध में अधिकारियों ने शाहपुर पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। ऐसे में पुलिस की एक टीम बराव चहाला टोला के पास घेराबंदी किया। जहां पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से 27 किलो 594 ग्राम गांजा मिला है। जिसकी कीमत 2 लाख 75 हजार 940 रुपये आकी गई है। आरोपी की पहचान आरोपी अशोक पटेल 52 वर्ष निवासी पलिया के रूप में हुई। वहीं दूसरी डगढौआ पुलिया यात्री प्रतीक्षायल के पास की गई है। उसके सूटकेश से 12 किलो 924 ग्राम गांजा मिला है। इस दौरान अशोक पटेल के पुत्र सूरज पटेल 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उक्त जब्त गांजा की कीमत 4 लाख 5 हजार रुपये के करीब बतायी गई है।
ट्रेन से लाता था खेप
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ट्रेन के माध्यम से उड़ीसा से गांजा की खेप रीवा लाते थे। इसके बाद बाइक से मऊगंज ले जाते थे। बाद में उसके पैकेट बना कर मऊगंज एरिया में बाइक की मदद से सप्लाई करते थे।
सायबर सेल खंगाल रही मोबाइल
आरोपियों के कब्जे से दो मोटर साइकिल समेत दो मोबाइल भी जब्त किया गया है। आरोपियों का मोबाइल सायबर सेल की मदद से खंगाला जा रहा है। जिससे पूरे नेटवर्क का पता चल सके। थाना प्रभारी रामदीन सिंह ने बताया कि इस कारोबार में संलिप्त कई लोगों के नाम सामने आये हैं, जिनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
लंबे समय से कर रहे कारोबार
पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी पिता-पुत्र लंबे समय से गांजा का अवैध कारोबार कर रहे हैं। लगातार उनकी सूचना पुलिस को मिल रही थी। लिहाजा पुलिस दोनों पर नजर बनाये हुये थी। यही वजह है कि रविवार को जैसे ही पिता-पुत्र गांजा की खेप लेकर अलग-अलग क्षेत्रों के लिये निकले, उन्हें दबोच लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा त्रुटियों और विदेशी मुद्रा में संपत्ति ब्योरे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं
मध्यप्रदेश 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सागर एसपी पद से तबादले के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने PHQ में बैठक बुलाई है।
ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।
शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
सतना और उचेहरा की पॉक्सो अदालतों ने नाबालिग बालिकाओं से यौन अपराध के दो मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराया। एक को पांच और दूसरे को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
सिद्धार्थ नगर में डेंगू संक्रमित युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों में सर्वे शुरू किया। गर्भवती पत्नी भी संक्रमित मिलीं। रामनगर में एक अन्य युवक की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई।
इंदौर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जारी। जानिए 'पंच परिवर्तन', 1.01 लाख शाखाएं, नशामुक्ति अभियान और Gen-Z पर संघ के रुख के बारे में पूरी जानकारी।
चित्रकूट दीपावली अमावस्या मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है, लेकिन लोहरौरा से सोहावल तक अधूरी सड़क और पुलों का निर्माण सतना की यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है।
सतना में पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन उतैली आईएसबीटी में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। नगर निगम आयुक्त ने बस एसोसिएशन से चर्चा कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सतना होकर भोपाल और दानापुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रीवा, भोपाल और चर्लपल्ली से इनका संचालन होगा।