सतना में पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन उतैली आईएसबीटी में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। नगर निगम आयुक्त ने बस एसोसिएशन से चर्चा कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन नवीन अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी), उतैली में स्थानांतरित करने की राह में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए सोमवार को नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में यात्रियों की सुविधा, नए बस टर्मिनल तक पहुंच, बसों के आवागमन के मार्ग और संचालन व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। बस एसोसिएशन अध्यक्ष कमलेश गौतम एवं अन्य पदाधिकारियों ने नवीन आईएसबीटी से बसों का संचालन शुरू करने में आ रही समस्याओं और अपनी व्यावहारिक चिंताओं से आयुक्त को अवगत कराया। आयुक्त ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए एसडीएम और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ उनके समाधान के विकल्पों पर विचार किया। उन्होंने बस संचालकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा और बसों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए विभागों के बीच समन्वय बनाया जाएगा। फिलहाल बसों का स्थानांतरण टला हुआ है और समाधान के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय होगी। बैठक में एसडीएम राहुल सिलाढीया, नगर निगम उपायुक्त अनुराग तिवारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रवि बरेलिया, बस एसोसिएशन अध्यक्ष कमलेश गौतम, सचिव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वाले 49 लोगों पर कार्रवाई
सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सोमवार को चालानी कार्रवाई करते हुए 49 व्यक्तियों एवं व्यवसायियों से कुल 12 हजार 250 रुपये का जुर्माना वसूला। आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर यह कार्रवाई की। उपायुक्त अनुराग तिवारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने धवारी चौराहे से सीएमएचओ कार्यालय तक अभियान चलाया। इस दौरान गंदगी फैलाने वाले 41 व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर 10 हजार 250 रुपये का जुमार्ना वसूला गया। वहीं, अन्य स्थानों पर आठ व्यवसायियों से 250-250 रुपये के मान से दो हजार रुपये का स्पॉट फाइन लिया गया। कार्रवाई में स्वच्छता निरीक्षक खेलेंद्र सिंह, शिवदर्शन रवि सहित स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। आयुक्त डॉ. गौड़ा ने नागरिकों और व्यापारियों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने तथा निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध नगर निगम की चालानी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
बरदाडीह में सड़क निर्माण की गुणवत्ता परखने पहुंचे महापौर
वार्ड क्रमांक 10 के बरदाडीह में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने तथा तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।
शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
सतना और उचेहरा की पॉक्सो अदालतों ने नाबालिग बालिकाओं से यौन अपराध के दो मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराया। एक को पांच और दूसरे को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
सिद्धार्थ नगर में डेंगू संक्रमित युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों में सर्वे शुरू किया। गर्भवती पत्नी भी संक्रमित मिलीं। रामनगर में एक अन्य युवक की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई।
इंदौर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जारी। जानिए 'पंच परिवर्तन', 1.01 लाख शाखाएं, नशामुक्ति अभियान और Gen-Z पर संघ के रुख के बारे में पूरी जानकारी।
चित्रकूट दीपावली अमावस्या मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है, लेकिन लोहरौरा से सोहावल तक अधूरी सड़क और पुलों का निर्माण सतना की यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है।
सतना में पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन उतैली आईएसबीटी में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। नगर निगम आयुक्त ने बस एसोसिएशन से चर्चा कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सतना होकर भोपाल और दानापुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रीवा, भोपाल और चर्लपल्ली से इनका संचालन होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में 23,228 करोड़ की विकास परियोजनाओं को निरंतर रखने की मंजूरी दी गई। वहीं सरकारी कर्मचारियों को 2 फीसदी डीए वृद्धि का बड़ा तोहफा मिला।
जबलपुर में सड़क हादसे में घायल 40 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर नरेंद्र रजक को ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद उनकी पत्नी पूजा और परिजनों ने अंगदान का साहसिक फैसला लिया। अंगों को सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए रात 12 से 01 बजे की बीच जबलपुर में ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। नरेंद्र का हार्ट और लीवर विशेष चार्टर्ड विमान से अहमदाबाद भेजा गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह