भोपाल के वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के कर्मचारियों के लिए CCTV आधारित फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है। 6 नवंबर तक सेल्फ रजिस्ट्रेशन न कराने पर वेतन रोका जा सकता है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित शासकीय मुख्यालयों में कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। वल्लभ भवन, सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति अब CCTV आधारित 'फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम' (FRAS) के माध्यम से दर्ज की जाएगी। राज्य सरकार ने इस आधुनिक तकनीक को लागू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं, जिससे दफ्तरों में कर्मचारियों की समय पर मौजूदगी सुनिश्चित की जा सके।
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सभी संबंधित विभागों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों का ऑनलाइन सेल्फ रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से 6 नवंबर तक पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं। पूर्व में इस प्रक्रिया में कर्मचारियों द्वारा दिखाई गई अरुचि और धीमी प्रगति पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए नाराजगी व्यक्त की है। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभागों में शत-प्रतिशत पंजीयन तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित कराएं।
कर्मचारियों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को डिजिटल और सरल बनाया गया है। अधिकारी-कर्मचारी अपने मोबाइल के जरिए आधिकारिक लिंक [https://register-mantralaya.urspace.com/](https://register-mantralaya.urspace.com/) या जारी किए गए QR कोड को स्कैन करके अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यदि किसी कर्मचारी को तकनीकी प्रक्रिया में कठिनाई आती है, तो वे अपने विभाग के PeMT कंसल्टेंट की सहायता ले सकते हैं।
यह नई व्यवस्था वल्लभ भवन (क्रमांक 1, 2 और 3), विंध्याचल भवन तथा सतपुड़ा भवन में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों पर समान रूप से लागू होगी। इससे लगभग 3 हजार अधिकारी और कर्मचारी सीधे प्रभावित होंगे। सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो संबंधित कर्मचारियों का आगामी माह का वेतन आहरण रोक दिया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन के दौरान आ रही तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वल्लभ भवन क्रमांक 1, 2 और 3 के अलावा विंध्याचल और सतपुड़ा भवन के मुख्य प्रवेश द्वारों (एंट्री गेट्स) पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, वल्लभ भवन क्रमांक-1 के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) स्थित कंट्रोल रूम से भी संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
जबलपुर हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता अजय दुबे को राज्यपाल द्वारा मध्य प्रदेश सरकार और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर केंद्र को भेजी रिपोर्टों के निरीक्षण की अनुमति दे दी है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रायसेन के यूट्यूबर उवेश खान के खिलाफ दर्ज FIR को खारिज कर दिया है। जस्टिस हिमांशु जोशी की कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता के तहत वास्तविक हिंसा की निष्पक्ष रिपोर्टिंग करना सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना नहीं है।
भोपाल के वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के कर्मचारियों के लिए CCTV आधारित फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है। 6 नवंबर तक सेल्फ रजिस्ट्रेशन न कराने पर वेतन रोका जा सकता है।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा त्रुटियों और विदेशी मुद्रा में संपत्ति ब्योरे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं
मध्यप्रदेश 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सागर एसपी पद से तबादले के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने PHQ में बैठक बुलाई है।
ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।
शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
सतना और उचेहरा की पॉक्सो अदालतों ने नाबालिग बालिकाओं से यौन अपराध के दो मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराया। एक को पांच और दूसरे को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
सिद्धार्थ नगर में डेंगू संक्रमित युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों में सर्वे शुरू किया। गर्भवती पत्नी भी संक्रमित मिलीं। रामनगर में एक अन्य युवक की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई।
इंदौर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जारी। जानिए 'पंच परिवर्तन', 1.01 लाख शाखाएं, नशामुक्ति अभियान और Gen-Z पर संघ के रुख के बारे में पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह