×

ऋषभ पंत निश्चित रूप से धोनी से आगे निकल जाएंगे : आकाश चोपड़ा

अगर हम कुल मिलाकर देखें, तो ऋषभ पंत आठ शतक लगा चुके हैं और एमएस धोनी छह शतक लगा चुके हैं। ऋषभ पंत पहले ही रनों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

By: Prafull tiwari

Aug 10, 20257:46 PM

view14

view0

ऋषभ पंत निश्चित रूप से धोनी से आगे निकल जाएंगे : आकाश चोपड़ा

नई दिल्ली। पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा है कि ऋषभ पंत अगर टेस्ट मैच खेलना जारी रखते हैं, तो वह इस फॉर्मेट में एमएस धोनी के कुल रनों के आंकड़े को पीछे छोड़ देंगे। पंत इंग्लैंड के खिलाफ हाल में संपन्न टेस्ट सीरीज में इंजरी के बाद रिकवरी की राह पर हैं।   आकाश चोपड़ा ने रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "टेस्ट मैचों और रनों की संख्या के मामले में एमएस धोनी शीर्ष पर हैं। उन्होंने 90 मैच में 144 पारियां खेली हैं, जिसमें 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए हैं। उनके नाम छह शतक हैं। पंत ने पिछले पांच सालों में छह शतक लगाए हैं और कुल 8 टेस्ट शतक लगाए हैं।"

उन्होंने कहा, "अगर हम कुल मिलाकर देखें, तो ऋषभ पंत आठ शतक लगा चुके हैं और एमएस धोनी छह शतक लगा चुके हैं। ऋषभ पंत पहले ही रनों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। वह एमएस धोनी से 1,400 रन पीछे हैं और लगभग आधे मैच खेल चुके हैं। अगर वह और खेलेंगे, तो जाहिर है कि वह एमएस धोनी से आगे निकल जाएंगे।" चोपड़ा ने कहा, "पंत ने अब तक 47 टेस्ट मैचों में 44.50 की औसत से 3,427 रन बनाए हैं। उनके शतकों की संख्या आठ है, जो धोनी के छह शतकों से दो ज्यादा है। क्या यह कहना सही होगा कि पंत भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे महान विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं।"

उन्होंने कहा कि दुनिया के अब तक के श्रेष्ठ विकेटकीपरों की सूची देखें तो एडम गिलक्रिस्ट ने 96 मैचों में 47.60 की औसत से 5,570 रन बनाए हैं। वह फिलहाल पंत से आगे हैं, लेकिन पीछे छूट सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट के सफलतम विकेटकीपर-बल्लेबाज की बात करें तो पहले स्थान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा का नाम है। उन्होंने 134 टेस्ट मैचों में 12,400 रन बनाए। इसमें कुल 38 शतक हैं। इंग्लैंड के हालिया टेस्ट दौरे पर पंत ने सात पारियों में 68.42 की शानदार औसत से 479 रन बनाए। इसमें हेडिंग्ले में सीरीज के पहले मैच में लगाए दो शतक भी शामिल हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबले से पहले तल्खी! हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान आगा बोले- 'मैदान पर देंगे जवाब'

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबले से पहले तल्खी! हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान आगा बोले- 'मैदान पर देंगे जवाब'

कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हैंडशेक विवाद और बाबर आजम की फॉर्म पर खुलकर बात की। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

Loading...

Feb 14, 20265:34 PM

T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर किया बड़ा उलटफेर

T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर किया बड़ा उलटफेर

टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर इतिहास दोहराया। 19 साल बाद फिर मिली जीत।

Loading...

Feb 13, 20263:50 PM

SA vs AFG T20 WC: साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया, रबाडा और स्टब्स चमके

SA vs AFG T20 WC: साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया, रबाडा और स्टब्स चमके

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला डबल सुपर ओवर! अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया। जानें मैच का पूरा हाल, स्कोरकार्ड और टर्निंग पॉइंट।

Loading...

Feb 11, 20263:57 PM

 निकल गई हेकड़ी: 15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाक का महामुकाबला

 निकल गई हेकड़ी: 15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाक का महामुकाबला

पाकिस्तान को अपने फैसले से यू-टर्न लेना पड़ा है। एक फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। कुछ दिनों तक चले इस ड्रामे के बाद पाकिस्तान ने कहा कि वो खेलेगा लेकिन उनकी तीन शर्ते हैं।

Loading...

Feb 10, 202610:16 AM

T 20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया, सैम करन बने जीत के हीरो

T 20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया, सैम करन बने जीत के हीरो

टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप सी मैच में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से मात दी। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने अर्धशतक जमाए, जबकि सैम करन ने आखिरी ओवर में मैच जिताया।

Loading...

Feb 08, 20267:24 PM