महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट में आरोपों से बरी होने के बाद भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने इस मामले की जांच कर रहे अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मुझे बुरी तरह टॉर्चर किया गया।

महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट में आरोपों से बरी होने के बाद भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कोर्ट ने बरी कर दिया है। वहीं, रविवार को भोपाल एअरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा-मुझसे गलत जानकारी फैलाने के लिए कहा गया था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। इसलिए मुझे बहुत टॉर्चर किया गया था। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि हिंदू आतंकवाद कभी साबित नहीं हो सकता। कांग्रेस ने हमेशा से हिंदुओं को कुचला है। हम अपने ही देश में आतंकवादी हो ही नहीं सकते। कौन कहता है कि आतंकवाद का रंग नहीं होता... ये हरा रंग लेकर जिस तरह पहलगाम में धर्म पूछकर गोली मारा गया।
भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा-वो बहुत निकृष्ट व्यक्ति है। उसने कानून से परे जाकर मुझे प्रताड़नाएं दी हैं। वो अधिकारी के पद पर रहने के काबिल नहीं हैं। अकेले परमबीर सिंह ने नहीं, बल्कि पूरे एटीएस के अधिकारियों ने प्रताड़ित किया है। मैं 24 दिनों तक पुलिस कस्टडी में रही और उनकी प्रताड़नाएं झेलती रही।
अदालत से बरी होने के बाद पहली बार भोपाल पहुंची साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि पुलिस कस्टडी के दौरान मुझ पर कई बड़े नेताओं का नाम लेने का दबाव डाला गया। साध्वी प्रज्ञा ने कहा-मुझसे बहुत बड़े-बड़े लोगों के नाम जबरदस्ती बोलने के लिए कहा। मैंने नहीं बोला, इसलिए उन्होंने मुझे प्रताड़ित किया। उन नामों में विशेषरूप से मोहन भागवत, पीएम मोदी, सीएम योगी और इंद्रेश का नाम लेने के लिए दबाव बनाया गया।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा-कांग्रेस ने मुस्लिम वर्ग के लिए तुष्टिकरण की नीति अपानाई। उन्होंने इसका भरपूर उपयोग किया। हिंदूओं को प्रताड़ित किया गया। उन्होंने भगवा और हिंदुत्व को आतंकवाद कह दिया। कांग्रेस ने यह कुचक्र रचा।
गौरतलब है कि 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में एनआईए कोर्ट ने सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया है। रिहाई के बाद साध्वी प्रज्ञा पहली बार अपने निवास स्थान भोपाल पहुंची, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कई बड़े खुलासे किए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।