भारतमाला परियोजना से जुड़े घोटाले में ईडी ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने राजधानी रायपुर और महासमुंद जिले में एक साथ नौ ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई का प्रमुख केंद्र रायपुर के लॉ-विष्टा सोसाइटी स्थित हरमीत खनूजा का आवास रहा।

भारतमाला परियोजना से जुड़े घोटाले में ईडी ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की।

रायपुर। स्टार समाचार वेब
भारतमाला परियोजना से जुड़े घोटाले में ईडी ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने राजधानी रायपुर और महासमुंद जिले में एक साथ नौ ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई का प्रमुख केंद्र रायपुर के लॉ-विष्टा सोसाइटी स्थित हरमीत खनूजा का आवास रहा। दरअसल, आज यानी सोमवार को ईडी ने छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर दबिश दी। यह कार्रवाई रायपुर और विशाखापत्तनम के बीच भारतमाला प्रोजेक्ट सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण मुआवजे के भुगतान में अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की गई।
मुआवजा भुगतान में घपला
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की रायपुर और महासमुंद में नौ ठिकानों पर छापा मारा गया है। यह पूरा मामला भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के भुगतान में घोटाले से जुड़ा हुआ है।
खनूजा पर कसा शिकंजा
अधिकारियों का कहना है कि इस आपरेशन के तहत हरमीत सिंह खनूजा, उनके सहयोगियों, कुछ सरकारी अधिकारियों और जमीन मालिकों से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डेटा और बैंकिंग लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड जब्त कर लिए गए हैं। छापेमारी के बाद बडे खुलासे होने की उम्मीद है।
महासमुंद में बड़ी कार्रवाई
महासमुंद में ईडी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सुबह 6 बजे टीम दो गाड़ियों में महासमुंद के मेघ बसंत इलाके में स्थित व्यवसायी जसबीर सिंह बग्गा के निवास पर पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक घर के अंदर जांच जारी, जबकि बाहर सुरक्षा बल तैनात रहा। किसी भी व्यक्ति को घर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है।
भारतमाला परियोजना
गौरतलब है कि भारतमाला परियोजना में लगभग 26,000 किलोमीटर के आर्थिक गलियारों के विकास की परिकल्पना की गई है, जिनसे गोल्डन क्वाड्रिलेटरल और उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम गलियारों के साथ-साथ सड़कों पर माल ढुलाई का अधिकांश ट्रैफिक होने की उम्मीद है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा संशोधन बिल पर विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार को गतिरोध जारी रहा। मंगलवार दोपहर 12 बजे से छह घंटे से अधिक चर्चा होने की संभावना है।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने नई एसआईटी जांच पर संतोष जताते हुए टीम में फोरेंसिक ऑडिटर को शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को आज यानी सोमवार को छुट्टी मिल गई। दोपहर पौने दो बजे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वो राजघाट के लिए गांधी जी को श्रद्धांजलि देने निकले। उन्होंने कार से हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।
नीट पेपर लीक और अन्य परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ज्यादती के केस में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई करने का फैसला किया है।
देशभर में जारी नीट-यूज पेपर लीक विवाद की गूंज आज संसद के दोनों सदनों में स्पष्ट रूप से सुनाई दी। 25 जुलाई को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे। संसद भवन परिसर में एनडीए सांसदों ने उन्हें शॉल और पारंपरिक मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया और साथ लेकर सदन के अंदर गए।
स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले पंजाब को दहलाने की एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस और जालंधर देहात पुलिस ने एक संयुक्त आपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मॉड्यूल को तबाह कर दिया।
नीट पेपर लीक को लेकर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस बीच तीन राज्यों में अलग-अलग मामलों को लेकर शिक्षामंत्री का इस्तीफा मांगा जा रहा है।
उत्तरप्रदेश के संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कुर्तियां गांव में आज सुबह छह बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने टीनशेड में घुस गया। हादसे में शेड के नीचे बैठे पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सीआरपीएफ और आरएएफ की 83 कंपनियां 15 अगस्त तक दिल्ली में तैनात रहेंगी, जिनमें तीन महिला कंपनियां भी शामिल हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने केंद्र में जाने की अटकलों को नकारा। वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि फड़नवीस देश के अगले स्थायी शिक्षा मंत्री बन सकते हैं।