मध्यप्रदेश सहित देश में इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर जारी है। पहाड़ों में तापमान की भारी गिरावट के चलते मैदानी इलाकों में हाड़ कपाने वाली ठंड ने लोगों का जीवन मुश्किल में डाल दिया है। झारखंड के 7 जिलों में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मैदानी इलाकों में हाड़ कपाने वाली ठंड ने लोगों का जीवन मुश्किल में डाल दिया है।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश सहित देश में इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर जारी है। पहाड़ों में तापमान की भारी गिरावट के चलते मैदानी इलाकों में हाड़ कपाने वाली ठंड ने लोगों का जीवन मुश्किल में डाल दिया है। झारखंड के 7 जिलों में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची के कांके का तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मध्य प्रदेश के मंदसौर में भी तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। दावा किया जा रहा है कि शून्य तक पारा पहुंच जाएगा। इससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश में तेज सर्दी के असर के चलते राज्य सरकार ने स्कूलों छुट्टी घोषित कर दी है। देश की राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई है। राजस्थान के भी कई शहरों में तापमान सिंगल डिजिट में रहा। उधर, उत्तराखंड में ऊपरी इलाकों में मौसम विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को राजधानी दिल्ली की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई है। इससे 128 फ्लाइट प्रभावित हुई।

यूपी से लेकर पंजाब तक बढ़ी ठिठुन
उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में सोमवार की सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई। यूपी के आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, शामली, मेरठ, गोरखपुर सहित कई जिले कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए। सुबह पंजाब में सबसे कम तापमान एसबीएस नगर के बल्लोवाल सोनखड़ी में देखने को मिला। यहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, लुधियाना में 5.6 डिग्री, पटियाला में 6.4 डिग्री, बठिंडा में 4.2 डिग्री, फरीदकोट में 4.9 डिग्री और गुरदासपुर में 4.3 डिग्री दर्ज किया गया है।
झारखंड में 0.9 डिग्री तक लुढका पारा
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में सोमवार की सुबह एक बार फिर घने कोहरे के साथ हुई। दृश्यता इतनी कम है कि दस से 15 मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक मैक्लुस्कीगंज में कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह बदल दिया। यहां सुबह 5.30 बजे न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया।
बिहार के 25 जिलों में कोल्ड डे
बिहार के अधिकांश भाग घने कोहरे की चपेट में रहे। पटना सहित राज्य के 25 जिलों में घने कोहरा छाए रहने के साथ कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। वहीं राजस्थान के भी कई शहरों में सोमवार को तापमान सिंगल डिजिट में रहा। उधर, उत्तराखंड में ऊपरी इलाकों में मौसम विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इस चलते जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान 2 डिग्री तक गिर गया।
नए साल में बारिश-बर्फबारी के आसार
एक जनवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, और छत्तीसगढ़ में कोहरे का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के संकेत हैं, जिससे पहाड़ी राज्यों के निचले इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
दिल्ली में विमानों का संचालन को पूरी तरह ठप

दिल्ली में आज घना कोहरा होने के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर विमानों का संचालन को पूरी तरह ठप हो गया। सुबह विजिबिलिटी मात्र 50-125 मीटर तक गिर गई, जिससे कैट थ्री प्रक्रिया लागू होने के बावजूद सुबह विभिन्न एयरलाइंस की 128 से अधिक उड़ाने रद्द हुईं, जबकि 65 प्रतिशत डिपार्चर फ्लाइट्स में भारी देरी हुई। कई उड़ानें जयपुर, अहमदाबाद और अन्य शहरों में डायवर्ट की गईं। एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, दूसरी ओर प्रभावित यात्री घंटों इंतजार को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा जाता रहे हैं। उधर, कोहरे के चलते ट्रनों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ा है। सोमवार को घना कोहरा होने की वजह से दिल्ली आने वाली 70 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेपाल में इस हफ्ते की शुरुआत में आई भयानक फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 तक पहुंच गई है। नेपाल पुलिस ने इस भारी त्रासदी में जान गंवाने वालों के आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि की। चीन ने पुष्टि की है कि तिब्बत की ओर तीन लोगों की मौत हुई है, जिससे इस आपदा में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 472 हो गई है।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद 288 भारतीय लापता और कैलाश मानसरोवर यात्री फंसे। भारत सरकार द्वारा राहत सामग्री, बेली ब्रिज और 24/7 हेल्पलाइन के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
दिल्ली पुलिस ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को मास्टरमाइंड बताया है। हाईकोर्ट में पुलिस ने उनकी जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुए इसे नियमों के खिलाफ बताया है।
कानपुर के कटरी क्षेत्र में गर्ग एविएशन का ट्रेनी विमान क्रैश होने से इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत। दो महीने में दूसरी दुर्घटना से उड्डयन सुरक्षा पर उठे सवाल।
आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में आज सुबह एक भयानक हादसा हुआ। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हैं। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट ट्रैवल बस और आॅटो-रिक्शा की टक्कर हुई।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज भीषण हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।
नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा के पास बुधवार को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड में मौतों का आंकड़ा बढ़कर कम से कम 165 हो गया है। करीब 1500 लोग लापता हैं, जिनमें 133 भारतीय पर्यटक और 37 एनआरआई शामिल हैं।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र की नस्लीय भेदभाव खत्म करने वाली समिति (CERD) की टिप्पणियों को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि भारत सभी नागरिकों के अधिकारों और समानता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू की जाएगी। पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि योजना के तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपए देने का प्रावधान किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने चीफ जस्टिस आफ इंडिया को कई पत्र लिखकर राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को तुरंत पद से हटाने की मांग की है।