घर के अंदर दंपती के शव रक्तरंजित हालात में पाया गया। हत्या की वारदात कटंगी तहसील मुख्यालय के वार्ड नंबर दो के नत्थी टोला रोड अर्जुन नाला की है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घर के अंदर दंपती के शव रक्तरंजित हालात में पाया गया।
बालाघाट। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बढ़ते अपराध पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहे हैं। अब जिले के कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम नांदी में एक व्यापारी दंपती की हत्या का खुलासा अभी हुआ भी नहीं था कि अब 53 दिन बाद फिर से एक पति-पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर के अंदर दंपती के शव रक्तरंजित हालात में पाया गया। हत्या की वारदात कटंगी तहसील मुख्यालय के वार्ड नंबर दो के नत्थी टोला रोड अर्जुन नाला की है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रमेश पिता चैतराम हाके 65 वर्ष तहसीलदार का ड्राइवर था, जिसका रिटायरमेंट हो गया था। उनकी पत्नी पुष्पकला की उम्र 58 वर्ष बताई गई है। हाके दंपती के दो बेटे सुनील और योगेश हैं। वे दोनों नागपुर में रहते हैं। आज सुबह दूध वाला दूध देने गया तो देखा कि गेट खुला था और दरवाजा भी खुला हुआ था। फिर उसने पड़ोसी को बताया, तो पड़ोसी जब घर के अंदर गया तो उसके होश उड़ गए।
स्थानीय लोगों ने घर पहुंच कर देखा कि दंपती की खून से सनी लाशें पड़ी हुई हैं, किसी ने धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी है। महिला का शव किचन में और पति का शव बेडरूम में खून से लथपथ मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर को सील कर दिया। बालाघाट से डॉग स्क्वाड सहित एफएसएल टीम आने के बाद ही जांच शुरू की जाएगी।
वार्ड दो निवासी एक दंपती का उन्हीं के घर में खून से लथपथ शव मिले हैं। प्रथम दृष्टया जिनकी किसी अज्ञात लोगों ने हत्या करना प्रतीत हो रहा है। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन में बालाघाट से डॉग स्क्वाड, एफएसएल टीम बुलाकर जांच की जा रही है।
- धर्मेंद्र कुसराम, थाना प्रभारी कटंगी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।