भोपाल में वोटर लिस्ट के गहन परीक्षण (SIR) का तीसरा दिन। 2003 के बाद पहली बार डोर-टू-डोर सर्वे। बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन, दस्तावेज़ नहीं, सिर्फ़ गणना पत्रक से वेरिफिकेशन।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह मैदान में
भोपाल में वोटर लिस्ट के गहन परीक्षण, जिसे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) नाम दिया गया है, का आज (गुरुवार) को तीसरा दिन है। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और सुपरवाइजर सुबह से ही मैदान में सक्रिय हैं।
आंकड़ों के अनुसार, अब तक लगभग 25% फॉर्म मतदाताओं के बीच वितरित किए जा चुके हैं। इस कार्य की निगरानी के लिए 2029 बीएलओ तैनात हैं, जिनकी देखरेख में ढाई सौ सुपरवाइजर लगे हुए हैं।
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी इस अभियान में शामिल हैं। ये अधिकारी बीएलओ के साथ मिलकर घर-घर जाकर वोटर्स को फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं और उनकी शंकाओं का समाधान भी कर रहे हैं।
कलेक्टर सिंह ने स्पष्ट किया है कि SIR के काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक कर्मचारी को बर्खास्त किया जा चुका है और सभी बीएलओ को चेतावनी दी गई है कि ड्यूटी से गायब पाए जाने पर सस्पेंशन की कार्रवाई की जाएगी। बीएलओ के काम पर पैनी नजर रखने के लिए 250 सुपरवाइजर्स की टीम लगाई गई है।
खास बात यह है कि साल 2003 के बाद यह पहली बार है जब वोटर लिस्ट का डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे में उन मतदाताओं का विशेष सत्यापन किया जा रहा है जिनका नाम वर्तमान सूची में है, लेकिन 2003 की लिस्ट में नहीं था। ऐसे वोटर्स को यह जानकारी देनी होगी कि उनके परिवार में किसका नाम 2003 की लिस्ट में शामिल था। बीएलओ फॉर्म में दी गई जानकारी को वेरिफाई करेंगे, जिसके बाद ही नाम का सत्यापन हो पाएगा।
कलेक्टर सिंह ने बताया कि SIR के तहत सत्यापन प्रक्रिया में कोई दस्तावेज़ नहीं लिया जाएगा। हर बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी सत्यापित करेगा, और यह सत्यापन केवल गणना पत्रक में दी गई जानकारी के आधार पर किया जाएगा। अधिकारियों को भी चेतावनी दी गई है कि काम में लापरवाही करने पर उन पर भी कार्रवाई होगी।
गणना पत्रक: बीएलओ मतदाताओं को एक गणना पत्रक (फॉर्म) देंगे।
जानकारी: मतदाता को इसमें अपना नाम, पता, उम्र और EPIC नंबर जैसी पूरी जानकारी भरनी होगी।
मृत्यु/शिफ्ट: यदि परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु हुई है, वे बाहर शिफ्ट हो गए हैं, या उनका नाम किसी दूसरे राज्य में दर्ज है, तो संबंधित विधानसभा प्रभारी यानी एसडीएम उन्हें नोटिस देकर दस्तावेज़ मांगेंगे।
मतदाता 2003 की वोटर लिस्ट को
दिसंबर: प्रारंभिक सूची जारी होगी।
3 जनवरी: आपत्ति या सुधार किए जा सकेंगे।
7 फरवरी: अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।