मध्यप्रदेश में स्वामी विवेकानंद जयंती से 'संकल्प से समाधान' अभियान शुरू हो रहा है। 31 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में 4 चरणों में पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

हर वार्ड और पंचायत में आवेदनों के एकत्रीकरण के लिए समर्पित दल।
जिला स्तरीय शिविरों की अध्यक्षता जिलों के प्रभारी मंत्री करेंगे।
हर आवेदन की स्थिति सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर ट्रैक की जा सकेगी।
कलेक्टर्स को स्थानीय स्तर पर नई पहल और नवाचार करने की छूट दी गई है।
भोपाल: स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में सुशासन के संकल्प को सिद्ध करने के लिए "संकल्प से समाधान" अभियान की घोषणा की है। स्वामी विवेकानंद की जयंती यानी 'युवा दिवस' (12 जनवरी) से शुरू होने वाला यह महाअभियान 31 मार्च 2026 तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए यह जरूरी है कि जनता की समस्याओं का निराकरण उनके द्वार पर ही हो।
चार चरणों में होगा समाधान, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही छूट न पाए
प्रथम चरण (12 जनवरी - 15 फरवरी): इस दौरान ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में समितियां गठित कर घर-घर जाकर आवेदन और शिकायतें एकत्रित की जाएंगी।
द्वितीय चरण (16 फरवरी - 16 मार्च): क्लस्टर और जोन स्तर पर शिविर लगाकर प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जाएगा।
तृतीय चरण (16 मार्च - 26 मार्च): विकासखंड (ब्लॉक) स्तर पर नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में शेष रह गई समस्याओं का समाधान होगा।
चतुर्थ चरण (26 मार्च - 31 मार्च): जिला स्तर पर प्रभारी मंत्रियों की अध्यक्षता में विशाल शिविर लगेंगे, जहाँ हितग्राहियों को ससम्मान लाभ वितरित किया जाएगा।
यह भी पढ़े...
डिजिटल निगरानी और पारदर्शिता
अभियान की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शिता है। पूरी प्रक्रिया सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी। नागरिकों के लिए पोर्टल पर अग्रिम पंजीकरण की सुविधा भी होगी, जिससे वे अपनी सुविधा के अनुसार शिविर का चयन कर सकेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा, वहीं लापरवाही बरतने वालों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। जिलों के प्रभारी मंत्री और कलेक्टर नियमित रूप से इस अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।