×

सेंसेक्स लाल निशान में बंद, मेटल और फार्मा में हुई बिकवाली

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 541.70 अंक या 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,400.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 190 अंक या 1.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,966.85 पर था।

By: Prafull tiwari

Jul 31, 20256:40 PM

view9

view0

सेंसेक्स लाल निशान में बंद, मेटल और फार्मा में हुई बिकवाली

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 296.25 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,185.58 और निफ्टी 86.70 अंक या 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,768.35 पर बंद हुआ।  दिन के दौरान बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसके कारण इंडिया विक्स 2.94 प्रतिशत बढ़कर 11.54 पर बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 541.70 अंक या 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,400.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 190 अंक या 1.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,966.85 पर था। सेक्टोरल आधार पर मेटल, फार्मा ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी लाल निशान में बंद हुए। वहीं, एफएमसीजी, डिफेंस और मीडिया इंडेक्स हरे निशान में थे।

एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स के हेड सुदीप शाह ने कहा कि वैश्विक व्यापार संबंधी तनाव के चलते, मासिक एक्सपायरी के दिन बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी में 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई। यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 1 अगस्त की समयसीमा से पहले भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और अतिरिक्त पेनल्टी लगाने की घोषणा के बाद हुई, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

उन्होंने आगे कहा कि कमजोर शुरुआत के बावजूद, सूचकांक में दिन के कारोबार में 321 अंकों की तेज बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, यह अपने 50-दिवसीय ईएमए से ऊपर नहीं टिक पाया और सत्र के अंतिम घंटे में फिर से बिकवाली का दबाव देखा गया, जिससे लगभग 200 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। अंततः निफ्टी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,768 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, सन फार्मा, एनटीपीसी, रिलायंस, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और टाइटन टॉप लूजर्स थे। हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटरनल, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर्स थे। शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई थी। सुबह 9:27 बजे, सेंसेक्स 487 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,994 पर और निफ्टी 140 अंक या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,717 पर था।

COMMENTS (0)

RELATED POST

शेयर बाजार में गिरावट... सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के... फिर भरी उड़ान

5

0

आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ खुले। सुबह 9.26 बजे तक सेंसेक्स 189 अंक या 0.23 परसेंट की गिरावट के साथ 82,772 पर और निफ्टी 40 अंक या 0.16 परसेंट की गिरावट के साथ 25,286 पर कारोबार करता नजर आया।

Loading...

Sep 22, 2025just now

सभी राज्यों के सहयोग से 'वन नेशन, वन टैक्स' का सपना हुआ साकार : पीएम मोदी

7

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "जब आपने हमें 2014 में सेवा का अवसर दिया, तो हमने जनहित में, देशहित में जीएसटी को अपनी प्राथमिकता बनाया।

Loading...

Sep 21, 202512 hours ago

औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार... सेंसेक्स और निफ्टी में भी गिरावट

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार गिरवाट के साथ खुला है। बैंकिंग और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है, जबकि धातु और एफएमसीजी शेयरों में नरमी देखने को मिली। हालांकि आटो और फार्मा सेक्टर के कुछ शेयरों में हल्की मजबूती देखी गई है।

Loading...

Sep 19, 202511:20 AM

भारत में प्रति वर्ष 33 करोड़ से अधिक मोबाइल फोन का हो रहा निर्माण

8

2025 की दूसरी तिमाही में, भारत चीन को पीछे छोड़कर संयुक्त राज्य अमेरिका को शीर्ष स्मार्टफोन निर्यातक बन गया। आधिकारिक बयान के अनुसार, "समग्र तस्वीर भी उज्ज्वल है।

Loading...

Sep 18, 20257:51 PM

अमेरिका में रेट कट के फैसले से भारतीय बाजार गुलजार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती के बाद सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को अपनी बढ़त का सिलसिला जारी रखा। शुरुआती कारोबार में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 450 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ 83,108.92 के स्तर पर आ गया।

Loading...

Sep 18, 202510:29 AM