×

सेंसेक्स लाल निशान में बंद, मेटल और फार्मा में हुई बिकवाली

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 541.70 अंक या 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,400.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 190 अंक या 1.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,966.85 पर था।

By: Prafull tiwari

Jul 31, 20256:40 PM

view28

view0

सेंसेक्स लाल निशान में बंद, मेटल और फार्मा में हुई बिकवाली

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 296.25 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,185.58 और निफ्टी 86.70 अंक या 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,768.35 पर बंद हुआ।  दिन के दौरान बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसके कारण इंडिया विक्स 2.94 प्रतिशत बढ़कर 11.54 पर बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 541.70 अंक या 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,400.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 190 अंक या 1.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,966.85 पर था। सेक्टोरल आधार पर मेटल, फार्मा ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी लाल निशान में बंद हुए। वहीं, एफएमसीजी, डिफेंस और मीडिया इंडेक्स हरे निशान में थे।

एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स के हेड सुदीप शाह ने कहा कि वैश्विक व्यापार संबंधी तनाव के चलते, मासिक एक्सपायरी के दिन बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी में 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई। यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 1 अगस्त की समयसीमा से पहले भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और अतिरिक्त पेनल्टी लगाने की घोषणा के बाद हुई, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

उन्होंने आगे कहा कि कमजोर शुरुआत के बावजूद, सूचकांक में दिन के कारोबार में 321 अंकों की तेज बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, यह अपने 50-दिवसीय ईएमए से ऊपर नहीं टिक पाया और सत्र के अंतिम घंटे में फिर से बिकवाली का दबाव देखा गया, जिससे लगभग 200 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। अंततः निफ्टी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,768 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, सन फार्मा, एनटीपीसी, रिलायंस, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और टाइटन टॉप लूजर्स थे। हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटरनल, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर्स थे। शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई थी। सुबह 9:27 बजे, सेंसेक्स 487 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,994 पर और निफ्टी 140 अंक या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,717 पर था।

COMMENTS (0)

RELATED POST

Gold Silver Price Today 14 Feb 2026: सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, देखें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today 14 Feb 2026: सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, देखें आज का ताजा भाव

14 फरवरी 2026 को 24 कैरेट गोल्ड और चांदी की कीमतों में आई तेजी। जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत बड़े शहरों के लेटेस्ट रेट्स।

Loading...

Feb 14, 20264:37 PM

सराफा धड़ाम!  सोना 8 हजार से ज्यादा और चांदी 17 हजार रुपये गिरी

सराफा धड़ाम! सोना 8 हजार से ज्यादा और चांदी 17 हजार रुपये गिरी

13 फरवरी को सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट। 22 कैरेट सोना ₹8,655 सस्ता हुआ, जबकि चांदी में ₹17,188 की कमी आई। देखें शुद्धता के अनुसार ताज़ा भाव।

Loading...

Feb 13, 20264:07 PM

शेयर बाजार: निवेशकों के डूबे करोड़ों, सेंसेक्स 1000+ अंक नीचे फिसला

शेयर बाजार: निवेशकों के डूबे करोड़ों, सेंसेक्स 1000+ अंक नीचे फिसला

13 फरवरी को शेयर बाजार में हाहाकार। सेंसेक्स 1048 अंक टूटकर 82,627 पर बंद हुआ। जानें क्यों अमेरिकी AI के डर से गिरे भारतीय IT शेयर

Loading...

Feb 13, 20263:59 PM

लाल निशान पर खुला बाजार... सेंसेक्स टूंटा, निफ्टी में भी गिरावट 

लाल निशान पर खुला बाजार... सेंसेक्स टूंटा, निफ्टी में भी गिरावट 

घरेलू बाजार गुरुवार को लाल निशान पर खुला।  शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी पहुंच गई। इससे निवेशकों में उदासी छा गई। इधर, सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली।

Loading...

Feb 12, 202610:57 AM

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार... सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग हुई। शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 65 अंक चढ़कर 84,339 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 40 अंकों की छलांग लगाते हुए 25,975 पर पहुंच गया।

Loading...

Feb 11, 202611:22 AM