स्टार समाचार
×

यूरोपीय संघ ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने पर दी सहमति

प्रतिबंध, सहमति, शेडो जहाज, संपत्ति जब्त

By: Sandeep malviya

May 20, 20257 hours ago

view1

view0

यूरोपीय संघ ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने पर दी सहमति

ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ (ईयू) ने  रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इसका मकसद रूस के 200 जहाजों के उस बेड़े को निशाना बनाना है, जो पश्चिम की ओर से लगाए प्रतिबंधों से बचकर अवैध रूप से तेल और गैस का परिवहन कर रहा है। यह प्रतिबंध यूक्रेन युद्ध को लेकर लगाए गए थे।   ईयू ने कुल 189 जहाजों को निशाना बनाया और कई रूसी अधिकारियों व कंपनियों पर संपत्ति जब्त करने और यात्रा प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। इन सभी उपायों का ब्रसेल्स में ईयू के विदेश मंत्रियों ने समर्थन किया। ईयू 27 देशों का समूह है। 
ईयू की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्ला ने कहा, (रूस के) राष्ट्रपति पुतिन शांति की बात का दिखावा कर रहे हैं, इसलिए नए प्रतिबंध तैयार किए जा रहे हैं। रूस और उसके मददगारों को इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। रूस अपने इन जहाजों का उपयोग केवल तेल और गैस नहीं, बल्कि यूक्रेन से लूटे गए अनाज को ढोने में भी करता है। अब तक ईयू कुल करीब 350 ऐसे जहाजों को निशाना बना चुका है। यूक्रेन के यूरोपीय सहयोगियों की ओर से मॉस्को पर नए प्रतिबंध लगाए जाने से एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की फोन पर बातचीत हुई थी। हालांकि, इसमें तीन साल पुराने युद्ध को समाप्त करने में कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली। 
जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वेडेफुल ने कहा, हमने कई स्पष्ट कहा है कि हमें रूस से अब एक ही चीज चाहिए-एक बिना शर्त और तत्काल युद्धविराम। उन्होंने कहा, हमें खुशी है कि यूक्रेन अब भी इसके लिए तैयार है। लेकिन यह देखकर निराशा होती है कि रूस ने अब तक यह निर्णायक कदम नहीं उठाया है और हमें इसका जवाब देना होगा। 

Loading...

COMMENTS (0)

RELATED POST

विश्व बैंक ने  30 मई तक पुराना बकाया पाकिस्तान से वापस मांगा 

1

0

विश्व बैंक ने  30 मई तक पुराना बकाया पाकिस्तान से वापस मांगा 

चार सूबों, कर्ज, रकम, चार मिलियन डॉलर, मुसीबत 

May 20, 20257 hours ago

यूरोपीय संघ ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने पर दी सहमति

1

0

यूरोपीय संघ ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने पर दी सहमति

प्रतिबंध, सहमति, शेडो जहाज, संपत्ति जब्त

May 20, 20257 hours ago

ब्रिटेन ने इस्राइल के साथ एफटीए वार्ता रोकी  

1

0

ब्रिटेन ने इस्राइल के साथ एफटीए वार्ता रोकी  

मुक्त व्यापार, वेस्ट बैंक, यहूदी, प्रतिबंध, गाजा  

May 20, 20257 hours ago

पाकिस्तान को हथियार देने में अर्दोआन के परिवार का हाथ 

1

0

पाकिस्तान को हथियार देने में अर्दोआन के परिवार का हाथ 

संघर्ष,भारत, पाकिस्तान, तुर्किय, अर्दोआन, मदद

May 20, 20257 hours ago