खेल के मैदान से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। नेशनल पिस्टल कोच अंकुश भारद्वाज पर एक 17 साल की राष्ट्रीय स्तर की महिला निशानेबाज के साथ यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है।

पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
खेल के मैदान से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। नेशनल पिस्टल कोच अंकुश भारद्वाज पर एक 17 साल की राष्ट्रीय स्तर की महिला निशानेबाज के साथ यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी कोच के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं, नेशनल राइफल एसोसिएशन आफ इंडिया ने मामला उजागर होने पर तत्काल अंकुश भारद्वाज को निलंबित कर दिया है। दरअसल, कल महिला शूटर के परिवार ने कोच अंकुश भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।
शूटर को बुलाया था फरीदाबाद
एफआईआर के अनुसार, यह घटना नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में एक नेशनल लेवल की शूटिंग प्रतियोगिता के दौरान हुई। शिकायत में कहा गया है कि कोच ने महिला शूटर को खेल के बारे में चर्चा करने के बहाने फरीदाबाद के एक होटल में बुलाया। पहले कोच ने उसे होटल की लॉबी में मिलने को कहा, लेकिन फिर दबाव डालकर उसे अपने कमरे में बुला लिया और वहां उसके साथ गलत काम किया।
करियर बर्बाद करने की दी थी धमकी
यह भी आरोप है कि अगर शूटर ने इस घटना के बारे में किसी को बताया, तो कोच ने उसका करियर बर्बाद करने और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। एथलीट सदमे की हालत में होटल से चली गई और बाद में अपने परिवार को इस बारे में बताया। इसके बाद परिवार ने पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।
अंकुश भारद्वाज हुए सस्पेंड
इधर, नेशनल राइफल एसोसिएशन के सचिव पवन कुमार सिंह ने साफ कहा है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, कोच अंकुश भारद्वाज सस्पेंड रहेंगे और उन्हें कोई काम नहीं दिया जाएगा। वहीं पुलिस ने अंकुश भारद्वाज के खिलाफ एनआईटी फरीदाबाद के महिला पुलिस स्टेशन में पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) के तहत केस दर्ज किया है। फरीदाबाद पुलिस के पब्लिक रिलेशन आफिसर यशपाल यादव ने कहा-हमने होटल एडमिनिस्ट्रेशन से घटना वाले दिन के सभी सीसीटीवी कैमरा फुटेज तुरंत शेयर करने को कहा है, ताकि नाबालिग लड़की के आरोपों की पुष्टि की जा सके।

भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह