×

शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन सफल, रक्षा मंत्री  ने दी शुभकामनाएं

भारत का बेटा शुभांशु शुक्ला 20 दिन अंतरिक्ष में और 18 दिन अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताने के बाद आज धरती पर सकुशल लौट आया है। 

By: Sandeep malviya

Jul 15, 20257:19 PM

view8

view0

शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन सफल, रक्षा मंत्री  ने दी शुभकामनाएं

वॉशिंगटन। भारत का बेटा शुभांशु शुक्ला 20 दिन अंतरिक्ष में और 18 दिन अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताने के बाद आज धरती पर सकुशल लौट आया है। शुंभाशु शुक्ला और क्रू के अन्य सदस्यों को लेकर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का कैप्सूल प्रशांत महासागर में उतरा। शुभांशु शुक्ला का यान सोमवार शाम करीब 4.45 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अनडॉक हुआ था। 
 
रक्षा मंत्री ने शुभांशु को आशीर्वाद दिया- शंभू दयाल शुक्ला

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा, 'हम शुभांशु शुक्ला की सुरक्षित लैंडिंग के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं... रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुभांशु शुक्ला को आशीर्वाद दिया और हमें शुभकामनाएं दीं'।

 रक्षा मंत्री ने शुभांशु शुक्ला के पिता से बातचीत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला से बात की। शुभांशु 18 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौटे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी वापसी पर खुशी जताई और उनके पिता से कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन से सफल वापसी हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने न केवल अंतरिक्ष को छुआ है, बल्कि भारत की आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक उनकी यात्रा और वापसी केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए एक गौरवपूर्ण कदम है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों में उन्हें अपार सफलता की कामना करता हूं।'

भगवान ही उसे सुरक्षित ले आए :आशा शुक्ला

वहीं भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने कहा, 'मैं इस चीज को शब्दों में बयान नहीं कर सकती हूं। जब लैंड हो रहा था तब बस थोड़ा डर लगा था लेकिन सब अच्छे से हो गया है ईश्वर साथ में हैं, उन्होंने उसे वहां पहुंचाया था और उन्होंने ही उसे सुरक्षित लैंड कराया है'।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारत को पड़ोसी होने की दुहाई दे रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ

7

0

पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने भारत को दुश्मनी या पड़ोसी का फर्ज निभाने की नसीहत दी, लेकिन असल में यह बयान पाकिस्तान की नाकामियों और संकट से ध्यान हटाने की कोशिश है। शरीफ ने कश्मीर और गाजा का मुद्दा उठाकर पुराना प्रोपेगेंडा दोहराया।

Loading...

Sep 21, 202512 hours ago

भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस निस्तार ने दिखाया दम 

6

भारतीय नौसेना की स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निस्तार सिंगापुर में चल रहे बहुराष्ट्रीय पनडुब्बी बचाव अभ्यास एक्सरसाइज पैसिफिक रीच 2025  में भाग ले रही है। 

Loading...

Sep 21, 202512 hours ago

सैन्य संवाद बढ़ाने बीजिंग पहुंचे अमेरिकी सांसद

अमेरिका और चीन के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच दोनों देशों ने बिगड़े रिश्तों को सुधारने की पहल शुरू की है। इसके तहत रविवार को अमेरिकी सांसदों के द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल ने चीनी पीएम ली क्यांग से मुलाकात की।   

Loading...

Sep 21, 202512 hours ago

ब्रिटेन, कनाडा और आस्ट्रेलिया ने फलस्तीन को दी मान्यता

5

ब्रिटेन ने फलस्तीन को स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता दे दी है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि यह कदम फलस्तीनियों और इस्राइलियों के बीच शांति की उम्मीद जगाने के लिए है। अमेरिका और इस्राइल ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया। 

Loading...

Sep 21, 202512 hours ago

ट्रंप की चेतावनी... अफगानिस्तान बगराम एयरबेस लौटाए... वरना होंगे गंभीर परिणाम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस का नियंत्रण अमेरिका को वापस नहीं देता है, तो गंभीर परिणाम होंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा-अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस उन लोगों को नहीं देता जिन्होंने इसे बनाया, यानी अमेरिका को तो बुरी चीजें होंगी।

Loading...

Sep 21, 202523 hours ago