×

शुभांशु पहुंचे लखनऊ... हर हाथ में तिरंगा... गूंजे भारत माता की जय के नारे

अंतरिक्ष यात्रा से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज सोमवार को अपने गृहजनपद पहुंचे। एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। वहीं हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

By: Arvind Mishra

Aug 25, 202510:48 AM

view8

view0

शुभांशु पहुंचे लखनऊ... हर हाथ में तिरंगा... गूंजे भारत माता की जय के नारे

भारत के सपूत, लखनऊ के सपूत ने लखनऊ में कदम रखा है।

  • एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम पाठक ने किया वेलकम
  • शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में जोरदार स्वागत
  • सम्मान समारोह में सीएमएस पहुंचे ग्रुप कैप्टन
  • शहर में शुभांशु- नेशनल हीरो के पोस्टर लगे


    लखनऊ। स्टार समाचार वेब

अंतरिक्ष यात्रा से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज सोमवार को अपने गृहजनपद पहुंचे। एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। वहीं हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। उनके माता-पिता व परिजनों के साथ लखनऊवासी उनके स्वागत को आतुर दिखे। उनके मोहल्ले त्रिवेणी नगर में जश्न का माहौल रहा। लखनऊ शहर में चारों ओर शुभांशु- नेशनल हीरो के पोस्टर लगाए गए हैं। शुभांशु शुक्ला अपनी पत्नी और बेटे के साथ सुबह लखनऊ पहुंचे। फूल-मालाओं के साथ एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बैंड की धुनें गूंज रही थीं, जिसने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। वहीं, सुरक्षा कारणों के चलते शुभांशु को अपने घर जाने की अनुमति नहीं दी गई है, जिसके चलते उनका ये दौरा विशेष रूप से आयोजित विक्ट्री परेड तक ही सीमित रहेगा।

आज लखनऊ के लिए बहुत बड़ा दिन

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज लखनऊ के लिए बहुत बड़ा दिन है। भारत के सपूत, लखनऊ के सपूत ने लखनऊ में कदम रखा है। जब से वह अंतरिक्ष से धरती पर लौटे हैं, लखनऊ के लोग बेसब्री से उनके आगमन का इंतजार कर रहे थे। आज आखिरकार वह क्षण आ ही गया। हम शुभांशु शुक्ला का गर्मजोशी और प्रेम से स्वागत करते हैं।

विक्ट्री परेड में हिस्सा लेंगे

शुभांशु आज लखनऊ में आयोजित होने वाली विक्ट्री परेड में हिस्सा लेंगे। इस परेड में वह एक विशेष कार में सवार होंगे, जबकि उनके परिवार के लिए एक अलग ओपन जीप की व्यवस्था की गई है। परेड की सुरक्षा के लिए पुलिस का काफिला भी मौजूद रहेगा और पुलिस की गाड़ियां इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनेंगी। इस परेड में स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे जो एस्ट्रोनॉट बने हैं।

मैं बहुत उत्साहित हूं: शुभांशु

वहीं, विक्ट्री परेड में हिस्सा लेने से पहले शुभांशु ने एक खास बातचीत के दौरान कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं। ये आयोजन शुभांशु की उपलब्धियों को सम्मानित करने और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

सीएम योगी से करेंगे मुलाकात

सम्मान समारोह के बाद शुभांशु दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जहां वह मीडिया से मुखातिब होंगे। इसके बाद शुभांशु लोक भवन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सकते हैं।

अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय

लखनऊ में जन्मे शुभांशु शुक्ला आईएसएस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने और उन्होंने मिशन के अनुभव को बहुत उत्साहजनक बताया था।

COMMENTS (0)

RELATED POST

IMD Heavy Rain Alert: 15-17 दिसंबर तक हिमाचल, केरल और अरुणाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश

IMD Heavy Rain Alert: 15-17 दिसंबर तक हिमाचल, केरल और अरुणाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश

IMD ने 15, 16 और 17 दिसंबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, अरुणाचल, केरल, तमिलनाडु में जमकर बारिश होगी, जबकि उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली और राजस्थान में ठंड बढ़ेगी।

Loading...

Dec 14, 20257:04 PM

नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष: बिहार मंत्री को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी

नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष: बिहार मंत्री को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी

बीजेपी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन (45) को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। यह फैसला संगठन को मजबूत करने और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की रणनीति का हिस्सा है।

Loading...

Dec 14, 20255:23 PM

राहुल ने दिखाया संविधान: 'वोट छोड़ गद्दी छोड़' रैली में BJP पर 'वोट चोरी' और चुनाव आयोग पर दबाव के आरोप

राहुल ने दिखाया संविधान: 'वोट छोड़ गद्दी छोड़' रैली में BJP पर 'वोट चोरी' और चुनाव आयोग पर दबाव के आरोप

दिल्ली की रामलीला मैदान रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आत्मविश्वास खोने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। खड़गे और प्रियंका गांधी ने भी संविधान को बचाने और लोकतंत्र की रक्षा की अपील की।

Loading...

Dec 14, 20254:57 PM

खुलासा... चीन से जुड़े 1,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के तार

खुलासा... चीन से जुड़े 1,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के तार

सीबीआई ने 17 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। इनमें चार चीनी भी शामिल हैं। इसके अलावा आरोपपत्र में 58 कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है। ये सभी कथित तौर पर साइबर धोखाधड़ी वाले एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े थे। इन पर मुखौटा (शेल) कंपनियां बनाकर और आनलाइन एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

Loading...

Dec 14, 202512:19 PM

दक्षिण अफ्रीका.... निर्माणाधीन बहु मंजिला मंदिर धराशायी ... चार लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका.... निर्माणाधीन बहु मंजिला मंदिर धराशायी ... चार लोगों की मौत

साउथ अफ्रीका के क्वाजुलु-नटाल प्रांत में निर्माणाधीन चार मंजिला हिंदू मंदिर धराशायी हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 52 साल के भारतीय मूल का नागरिक भी शामिल है। दावा किया जा रहा है कि मलबे में कितने मजदूर दबे हुए हैं इसकी सही संख्या अभी पता नहीं चल सकी है। अभी तक चार लोगों के शव बचावकर्मियों को मिले हैं।

Loading...

Dec 14, 202511:34 AM