रीवा में गैस चलित शवदाह गृह दो साल से बेकार पड़ा, एक भी शव का दाह संस्कार नहीं, जागरूकता की भारी कमी।
मध्य प्रदेश सरकार ने IPS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को पीएचक्यू भेजा गया है, जबकि संजय कुमार नए कमिश्नर होंगे। उमेश जोगा को परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है।
हरियाणा के गुरुग्राम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी शुक्रवार को एनएसजी के मानेसर ट्रेनिंग सेंटर में नेशनल आईईडी डेटा मैनेजमेंट सिस्टम का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक सिस्टम के माध्यम से आतंकवादी घटनाओं और आईईडी विस्फोटों से जुड़े डेटा का वैज्ञानिक विश्लेषण पहले से अधिक तेज और सटीक तरीके से संभव हो सकेगा।
दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम के समर्थन में नारेबाजी का वीडियो मंगलवार को सामने आने के बाद हड़कंप मचा गया। वीडियो 35 सेकेंड का है। इसमें छात्र मोदी-शाह की कब्र खुदेगी, जेएनयू की धरती पर नारे लगाते और गाते देखे जा सकते हैं।
पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा-14 साल में बंगाल भय, भ्रष्टाचार और घुसपैठ का शिकार हुआ है। शाह ने दावा किया कि 2026 में भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा।
ग्वालियर के मेला ग्राउंड में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट निवेश से रोजगार का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया। इसके बाद शाह और मुख्यमंत्री ने एमपी ग्रोथ समिट में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के चार अधिकारियों—विक्रांत मुरब, सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे और राजेश रघुवंशी—को आईपीएस कैडर मिला है। जानें पूरी चयन प्रक्रिया और डीपीसी के विवरण
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा दस प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। पहले बैच को पांच साल और अन्य को तीन साल की आयु छूट मिलेगी। इतना ही नहीं, पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक परीक्षण से भी छूट दी जाएगी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को ग्वालियर आएंगे। वे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित मप्र अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव सहित अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार को सुबह निधन हो गया। वह 91 साल के थे। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और परिवार की देखरेख में थे। शिवराज पाटिल का राजनीति की दुनिया में दिया गया योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है।






















