साउथ अफ्रीका के क्वाजुलु-नटाल प्रांत में निर्माणाधीन चार मंजिला हिंदू मंदिर धराशायी हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 52 साल के भारतीय मूल का नागरिक भी शामिल है। दावा किया जा रहा है कि मलबे में कितने मजदूर दबे हुए हैं इसकी सही संख्या अभी पता नहीं चल सकी है। अभी तक चार लोगों के शव बचावकर्मियों को मिले हैं।

क्वाज़ुलु-नटाल प्रांत में निर्माणाधीन चार मंज़िला हिंदू मंदिर धराशायी हो गया।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
साउथ अफ्रीका के क्वाजुलु-नटाल प्रांत में निर्माणाधीन चार मंजिला हिंदू मंदिर धराशायी हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 52 साल के भारतीय मूल का नागरिक भी शामिल है। दरअसल, ईथेक्विनी के उत्तर में रेडक्लिफ में एक खड़ी पहाड़ी पर बने न्यू अहोबिलम टेम्पल आफ प्रोटेक्शन का विस्तार किया जा रहा था, इसी दौरान इमारत का हिस्सा ढह गया। दावा किया जा रहा है कि मलबे में कितने मजदूर दबे हुए हैं इसकी सही संख्या अभी पता नहीं चल सकी है। अभी तक चार लोगों के शव बचावकर्मियों को मिले हैं। खराब मौसम के कारण राहत एवं बचाव कार्य रोक दी गई है।
भारतीय मूल के व्यक्ति की भी हुई मौत
स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि चार मृतकों में से एक की पहचान विक्की जयराज पांडे के रूप में हुई है, जो मंदिर ट्रस्ट के एग्जीक्यूटिव सदस्य और कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के मैनेजर थे। मृतक विक्की जयराज पांडे दो साल पहले मंदिर बनने के बाद से ही इसके डेवलपमेंट में शामिल थे। मंदिर से जुड़ी चैरिटी संस्था, फूड फॉर लव के डायरेक्टर सनवीर महाराज ने भी कन्फर्म किया कि पांडे मरने वालों में से थे।
गुफा की तरह डिजाइन किया मंदिर
मंदिर को एक गुफा के तरह डिजाइन किया गया है। जिसमें भारत से लाए गए पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था। इसे बनाने वाले परिवार ने दावा किया था कि इसमें दुनिया के सबसे बड़े देवताओं में से एक भगवान नृसिंहदेव की मूर्ति होगी। वहीं, ईथेक्विनी नगरपालिका ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए किसी भी बिल्डिंग प्लान को मंजूरी नहीं दी गई थी, जिससे पता चल रहा है कि यह निर्माण गैरकानूनी था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच बातचीत को लेकर गतिरोध जारी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, जबकि CJP ने जेपी नड्डा के आवास पर जाने से इनकार करते हुए न्यूट्रल जगह या जंतर-मंतर पर मिलने की मांग की है।
ओडिशा के ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र के छतिया गांव के पास बीती देर रात एक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चालक चंद्रकांत स्वाईं, अबिनाश साहू, राकेश साहू, श्रीराम साहू और अभिजीत साहू के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से किया मना।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी।
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा। जानिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से जुड़े मुख्य अपडेट्स।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।