×

चांदी ऑल-टाइम हाई पर, कीमत 1.14 लाख रुपए प्रति किलो के पार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.37 प्रतिशत बढ़कर 99,695 रुपए और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.39 प्रतिशत बढ़कर 1,15,500 रुपए थी।

By: Prafull tiwari

Jul 22, 20257:50 PM

view8

view0

चांदी ऑल-टाइम हाई पर, कीमत 1.14 लाख रुपए प्रति किलो के पार

नई दिल्ली । सोना-चांदी की कीमतों में मंगलवार के कारोबारी दिन जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। चांदी ने 1.14 लाख रुपए प्रति किलो की कीमत पार कर ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, 24 कैरेट के सोने की कीमतों में 600 रुपए से ज्यादा उछाल दर्ज किया गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, चांदी की कीमत 1,14,493 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,13,465 रुपए प्रति किलो थी। चांदी की कीमत में 1028 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले चांदी ने 14 जुलाई को अपना ऑल टाइम हाई 1,13,867 छुआ था।

इसी तरह 24 कैरेट के सोने की कीमत 612 रुपए बढ़कर 99,508 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि बीते सोमवार को 98,896 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 91,149 रुपए हो गई है, जो कि पहले 90,589 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 74,631 रुपए हो गया है, जो कि पहले 74,172 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है। वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.37 प्रतिशत बढ़कर 99,695 रुपए और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.39 प्रतिशत बढ़कर 1,15,500 रुपए थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। कॉमैक्स पर सोना करीब 0.26 प्रतिशत बढ़कर 3,415.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 39.44 डॉलर प्रति औंस पर थी।

विशेषज्ञों ने कहा कि कारोबारी सप्ताह की शुरुआत में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है, सोना पांच हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है और 3400 डॉलर के पार पहुंच गया है। उन्होंने आगे कहा कि चांदी का वायदा लगभग 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने की ओर अग्रसर है और 39 डॉलर को पार कर गया है। अमेरिकी डॉलर सूचकांक में भारी गिरावट और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट से कीमती धातुओं को बल मिल रहा है। अमेरिकी व्यापार शुल्क अनिश्चितता से एक बार फिर कीमती धातुओं की सुरक्षित खरीदारी को समर्थन मिल रहा है।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, "भारत में, रूसी तेल आयात पर नाटो द्वारा द्वितीयक प्रतिबंधों की चेतावनी के बाद रुपया दबाव में आ गया, जिससे स्थानीय बाजारों में सोने और चांदी को अतिरिक्त समर्थन मिला। सोने को 3370-3350 डॉलर पर समर्थन और 3422-3440 पर प्रतिरोध है। चांदी को 38.60-38.35 डॉलर पर समर्थन और 39.30-39.65 डॉलर पर प्रतिरोध है।"

COMMENTS (0)

RELATED POST

शेयर बाजार की दमदार शुरुआत... हरे निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी 

शेयर बाजार की दमदार शुरुआत... हरे निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी 

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में बढ़त दर्ज की गई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी में उछाल देखा गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे बढ़कर 90.10 पर पहुंच गया।

Loading...

Dec 19, 202510:59 AM

अमेजन में बड़ी छंटनी की तैयारी, लक्जमबर्ग में 370 की  नौकरी जाएगी

अमेजन में बड़ी छंटनी की तैयारी, लक्जमबर्ग में 370 की  नौकरी जाएगी

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में का करने वालों के लिए बहुत बड़ी खबर है। कंपनी एक बार फिर बड़े स्तर पर छंटनी करने जा रही है।  यूरोप में काम कर रहे कर्मचारियों इसकी जद में हैं

Loading...

Dec 18, 20254:16 PM

बाजार में गिरावट... चौथे दिन लुढ़का सेंसेक्स...निफ्टी का भी हाल बेहाल

बाजार में गिरावट... चौथे दिन लुढ़का सेंसेक्स...निफ्टी का भी हाल बेहाल

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गिर गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी फिसल गया। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा।

Loading...

Dec 18, 202510:48 AM

सबसे सस्ता पर्सनल लोन: इन 5 बैंकों में मिल रही है सबसे कम ब्याज दरें, यहाँ देखें ₹12 लाख की EMI का पूरा गणित

सबसे सस्ता पर्सनल लोन: इन 5 बैंकों में मिल रही है सबसे कम ब्याज दरें, यहाँ देखें ₹12 लाख की EMI का पूरा गणित

कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन चाहिए? बैंक ऑफ महाराष्ट्र, HDFC और पंजाब एंड सिंध बैंक जैसे टॉप बैंकों की ब्याज दरों और ₹12 लाख के लोन पर EMI की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Loading...

Dec 17, 20253:45 PM

बाजार गुलजार... उठापटक के बाद हरे निशान पर लौटे सेंसेक्स-निफ्टी

बाजार गुलजार... उठापटक के बाद हरे निशान पर लौटे सेंसेक्स-निफ्टी

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को लगभग सपाट शुरुआत की।

Loading...

Dec 17, 202512:17 PM