ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 2743 अंक या 3.38 फसीदी टूटकर 78543 पर खुला, जबकि निफ्टी 519 अंक या 2.06 फीसदी गिरकर 24659 अंक पर खुला। बैंक निफ्टी में 1300 अंकों से ज्यादा की गिरावट रही।
By: Arvind Mishra
Mar 02, 20269:41 AM
मुंबई। स्टार समाचार वेब
ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 2743 अंक या 3.38 फसीदी टूटकर 78543 पर खुला, जबकि निफ्टी 519 अंक या 2.06 फीसदी गिरकर 24659 अंक पर खुला। बैंक निफ्टी में 1300 अंकों से ज्यादा की गिरावट रही। हालांकि कुछ देर बाद ही शेयर बाजार संभला हुआ नजर आया। सेंसेक्स 1000 अंंक या 1.21 फीसदी गिरकर 80,282 अंक पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 300 अंक टूटकर 24900 के नीचे था। इसके अलावा, कच्चे तेल के दाम में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। दावा किया जा रहा है कि अगर ये जंग और आगे बढ़ती है तो गिरावट ज्यादा हावी हो सकती है। वहीं कच्चा तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं।
29 शेयरों में भारी गिरावट
बीएसई टॉप 30 के 29 शेयर भारी गिरावट पर रहे, सिर्फ बीईएल के शेयर में 1 फीसदी की तेजी रही। इंडिगो के शेयर करीब 5 फीसदी, एल एंड टी के शेयर करीब 4 फीसदी, अडानी पोर्ट 3 फीसदी और एटर्नल के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
सभी सेक्टरों में लाल निशान
सेक्टर्स की बात करें तो आटो, एफएमसीजी, आईटी, बैंक, हेल्थकेयर, फाइनेंशियल और बाकी सभी सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। सिर्फ मेटल सेक्टर में तेजी रही, क्योंकि निवेशक सेफ असेट में पैसा लगा रहे हैं। सभी सेक्टर में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
निवेशकों के छह लाख करोड़ डूबे
शेयर बाजार में भारी गिरावट के कारण निवेश्कों को आज तगड़ा नुकसान हुआ। बीएसई मार्केट कैप में बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुकवार को बीएसई मार्केट कैप 463.50 लाख करोड़ पर था, जो सोमवार को घटकर 457.50 लाख के करीब पहुंच गया। यह निवेशकों की वैल्यूवेशन में 6 लाख करोड़ की कमी है।
162 शेयरों में लोअर सर्किट
ईरान पर हमले के कारण शेयर बाजार में आज गिरावट देखी जा रही है। इस बीच, बीएसई पर एक्टिव 3,660 शेयरों में से 510 शेयर उछाल पर रहे, जबकि 2,985 शेयरों में गिरावट रही और 165 शेयर अनचेंज रहे. 43 शेयर 52 सप्ताह के हाई पर क्लोज हुए और 663 शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर थे और 162 शेयरो में लोअर सर्किट रहा।
एशियाई मार्केट में भी कोहराम
भारतीय बाजार के साथ ही बाकी एशियाई बाजारों में भी कोहराम देखा गया। जापान का निक्केई 225 874.07 पॉइंट्स नीचे 57,976.20 पर खुला। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 11.08 पॉइंट्स (-0.27 फीसदी) नीचे 4,151.80 पर खुला, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स शुरुआती ट्रेड में 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरा और 324.96 पॉइंट्स (-1.22 फीसदी) नीचे 26,305.58 पर खुला। ताइवान स्टॉक एक्सचेंज का मेन इंडेक्स 2.3 फीसदी तक गिरा। यह 137.01 पॉइंट्स नीचे 35,277.48 पर खुला।