आज यानी 1 मार्च 2026 से कई महत्वपूर्ण बदलाव हो गए हैं। इसका सीधा असर लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा। रविवार से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। वहीं हवाई सफर महंगा हो गया है। इसके अलावा अब फोन में एक्टिव सिम के बिना वॉट्सएप जैसे मैसेजिंग एप्स काम नहीं करेंगे।

आज यानी 1 मार्च 2026 से कई महत्वपूर्ण बदलाव हो गए हैं।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आज यानी 1 मार्च 2026 से कई महत्वपूर्ण बदलाव हो गए हैं। इसका सीधा असर लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा। रविवार से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। वहीं हवाई सफर महंगा हो गया है। इसके अलावा अब फोन में एक्टिव सिम के बिना वॉट्सएप जैसे मैसेजिंग एप्स काम नहीं करेंगे। अक्सर साइबर अपराधी सिम निकालकर केवल वाई-फाई के जरिए मैसेजिंग एप्स का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करते थे। अब सिम हटते ही ऐप अपने आप लॉगआउट हो जाएगा। इससे फ्रॉड रोकने में मदद मिलेगी। रेलवे का अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम एप काम करना बंद कर देगा। दरअसल, आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कोलकाता में हुई है, जहां अब सिलेंडर के लिए 1875.50 रुपए चुकाने होंगे। वहीं दिल्ली में कीमत 28 रुपए बढ़कर 1768.50 रुपए हो गई है।
शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम
| शहर | नई कीमत | पुरानी कीमत | कितना बढ़ा |
| दिल्ली | 1768.50 | 1740.50 | 28.00 |
| कोलकाता | 1875.50 | 1844.50 | 31.00 |
| मुंबई | 1720.50 | 1692.00 | 28.50 |
| चेन्नई | 1929.00 | 1899.50 | 29.50 |
बिना सिम नहीं चलेंगे वॉट्सऐप और टेलीग्राम
आज यानी रविवार से मैसेजिंग एप्स के लिए सिम-बाइंडिंग नियम लागू हो गए हैं। सरकार के इस नियम के बाद अब वॉट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग एपस तभी काम करेंगे, जब फोन में वही सिम कार्ड एक्टिव मोड में लगा हो जिससे अकाउंट बनाया गया है। इसके अलावा अगर आप कंप्यूटर पर वॉट्सएप जैसे एप्स चलाते हैं तो लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा। पहले ये एक बार लॉगिन करने पर हफ्तों तक चलता था।
रेलवे का यूटीएस एप बंद
रेलवे का पुराना अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम यानी यूटीएस एप आज से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब जनरल, प्लेटफॉर्म और लोकल ट्रेनों की टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को नए रेलवन एप का इस्तेमाल करना होगा। रेलवन एप को जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था। इस एप के बंद होने के बाद कई यात्रियों के मन में सवाल है कि उनके यूटीएस एप के वॉलेट में जमा पैसों का क्या होगा। रेलवे ने कहा कि आपके वॉलेट की राशि सुरक्षित है और इसे नए रेलवन एप में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
हवाई ईंधन के दाम 5,500 तक बढ़ा
इधर, आयल मार्केटिंग कंपनियों ने हवाई ईंधन की कीमतें 5,500 रुपए तक बढ़ा दी है। इससे आने वाले दिनों में हवाई टिकटों के दाम बढ़ने का अनुमान है। सबसे ज्यादा दाम चेन्नई में बढ़े हैं। यहां एटीएफ 94,781.99 रुपए किलोलीटर से बढ़कर 1,00,280 किलोलीटर हो गए हैं।
चार बड़े शहरों में ATF के दाम
| शहर | नई कीमत | पुरानी कीमत | अंतर |
| दिल्ली | 96,638.14 | 91,393.39 | 5,244.75 |
| कोलकाता | 99,587.14 | 94,445.62 | 5,141.52 |
| मुंबई | 90,451.87 | 85,474.63 | 4,977.24 |
| चेन्नई | 1,00,280.49 | 94,781.99 | 5,498.50 |


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सुस्त शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसे बढ़कर 92.87 पर पहुंच गया।
आज लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। एक तरफ सेंसेक्स 0.60 परसेंट की उछाल रही। वहीं, दूसरी तरफ निफ्टी में भी 0.46 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित युद्ध विराम की खबरों से निवेशकों में राहत है।
एक दिन की छुट्टी के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबारी सत्र की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स में 1,350 अंक से अधिक की तेजी देखी गई। वहीं निफ्टी 24,200 के पार पहुंचने में सफल रहा।
ईरान में जंग खत्म करने को लेकर इस्लामाबाद में तेहरान और अमेरिका की बातचीत नाकाम होने बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। फार्मा और स्वास्थ्य सेवा जैसे सुरक्षित क्षेत्रों में कम गिरावट दिखी। कुल मिलाकर बाजार का माहौल कमजोर बना हुआ है।
अमेरिका-ईरान तनाव और कमजोर सीजफायर के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतें धड़ाम हो गई हैं। दिल्ली में चांदी ₹7,800 और सोना ₹1,500 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुझान के बीच भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी तेजी। सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें बैंकिंग शेयरों का हाल और विशेषज्ञों की राय
Gold Rate Today India: 9 अप्रैल 2026 को सोने के दामों में उतार-चढ़ाव जारी। जानें अमेरिका-ईरान युद्धविराम का असर और 22k व 24k सोने के लेटेस्ट शहरवार रेट्स।
शेयर बाजार में आज गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी भी गिरकर करोबार करते नजर आए। आज आटो, आईटी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली है। दरअसल, घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के दिन कमजोर शुरुआत हुई।
आज सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K सोने के ताजा भाव जानें। MCX पर चांदी ₹13,000 उछली।
अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान से शेयर बाजार में भारी उछाल। सेंसेक्स 2700 और निफ्टी 800 अंक चढ़ा। जानें किन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी और क्या रहे मुख्य कारण।