×

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (9 दिसंबर 2025)

स्टार सुबह.. खबरों का सफरनामा. हर सुबह आपको देश-दुनिया और आपके आसपास की खबरों से रू ब रू करता बुलेटिन. आज (9 दिसंबर 2025) में बात वंदेमातरम को लेकर संसद में बहस की. इंडिगो पर सरकार के सख्त रूख की और तमाम खबरें

By: Ajay Tiwari

Dec 09, 20254:43 AM

view4

view0

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (9 दिसंबर 2025)

स्टार सुबह.. खबरों का सफरनामा. हर सुबह आपको देश-दुनिया और आपके आसपास की खबरों से रू ब रू करता बुलेटिन. आज (9 दिसंबर 2025) में बात वंदेमातरम को लेकर संसद में बहस की. इंडिगो पर सरकार के सख्त रूख की और तमाम खबरें

यूरोप में 2035 ईंधन बैन पर घमासान: जर्मनी-इटली ने की छूट की मांग; फ्रांस विरोध में

नई दिल्ली, यूरोप की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और उसके समर्थक यूरोपीय संघ (ईयू) पर 2035 से नए पेट्रोल और डीजल वाहनों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्णय को नरम करने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। यह मुद्दा अब एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है और उम्मीद की जा रही है कि यूरोपीय आयोग द्वारा 10 दिसंबर को इस लक्ष्य की समीक्षा के दौरान कोई बड़ा नीतिगत फैसला लिया जा सकता है। विस्तार से पढ़ें...

पीएम बोले- कांग्रेस ने वंदे मातरम के किए टुकड़े- मुस्लिम लीग के सामने घुटने टेके 

नई दिल्ली,  संसद के शीतकालीन सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पूरे पर चर्चा हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने कहा- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर बहस गर्व की बात है। जिसने हमें त्याग और तपस्या का मार्ग दिखाया था। उस वंदे मातरम का स्मरण करना हम सभी का सौभाग्य है। हमारे लिए गर्व की बात है कि वंदे मातरम के 150 पूरे होने पर हम इस एतिहासिक पल के साक्षी बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा- जब वंदे मातरम के 100 साल पूरे हुए तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। तब भारत के संविधान का गला घोंट दिया गया था। विस्तार से पढ़ें...

इंडिगो संकट पर सरकार सख्त: उड्डयन मंत्री बोले- "पेश करेंगे मिसाल, होगी कड़ी कार्रवाई"

नई दिल्ली: पिछले एक हफ्ते से देश भर में इंडिगो (Indigo) एयरलाइंस के कारण उपजे संकट ने हवाई यात्रियों को भारी परेशानी में डाल दिया था। हजारों उड़ानों के रद्द होने और देरी के कारण यात्रियों को रिफंड और सामान के लिए एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। इस पूरी घटना पर सरकार की सख्त निगरानी थी, और अब केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने संसद में इस मामले पर कड़ा बयान दिया है। विस्तार से पढ़ें...

10 दिसंबर को दिल्ली में फिर दिवाली: लाल किला और सरकारी इमारतें दीयों से सजेंगी

नई दिल्ली, 10 दिसंबर को फिर से दीपावली मनाने की भव्य तैयारियां चल रही हैं। इस खास अवसर पर, दिल्ली के लाल किले और अन्य प्रमुख सरकारी व ऐतिहासिक इमारतों को दीयों और अन्य प्रकाशमय सज्जा से रोशन किया जा रहा है। संस्कृति मंत्रालय ने इस भव्य आयोजन के लिए दिल्ली सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया है। विस्तार से पढ़ें...

पुतिन के बाद जेलेंस्की का संभावित भारत दौरा 2026: शांति प्रयासों में नई दिल्ली की बढ़ती भूमिका

नई दिल्ली. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हालिया भारत दौरा समाप्त होने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के केंद्र में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का संभावित भारत दौरा आ गया है। ख़बरों के अनुसार, राष्ट्रपति जेलेंस्की नए साल 2026 की शुरुआत में नई दिल्ली का दौरा कर सकते हैं, जिसकी तारीखों को अंतिम रूप देने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। विस्तार से पढ़ें...

तमिलनाडु... मंत्री केएन नेहरू ने किया 1,020 करोड़ का घपला

नई दिल्ली, केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने तमिलनाडु के नगर प्रशासन और जल आपूर्ति मंत्री केएन नेहरू के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को एक नया दस्तावेज भेजा है। दावा किया गया है कि मंत्री ने 1,020 करोड़ रुपए का घपला किया है। पूरा करप्शन टेंडर में हेरफेर से जुड़ा है। ईडी ने सरकार से इस मामले में नई एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। विस्तार से पढ़ें...

MP MSME ग्रोथ 31%:  भोपाल-इंदौर में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज खजुराहो में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) विभाग के पिछले दो वर्ष के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इंदौर और भोपाल जैसे मेट्रोपॉलिटन सिटीज को ध्यान में रखते हुए विकसिंत किए गए औद्योगिक क्षेत्रों का उद्योग जगत के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। विस्तार से पढ़े...

MP CM: राजस्व महाअभियान पुनः शुरू, भूमि अभिलेखों का डिजिटाइजेशन जल्द हो पूर्ण

खजुराहो.  मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने किसानों और आम नागरिकों को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि भूमि-संबंधी लंबित प्रकरणों के त्वरित और पारदर्शी निराकरण के लिए राजस्व महाअभियान को पुनः शुरू किया जाए। विस्तार से पढ़ें... 

एमपी राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी गांजा तस्करी में गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सतना:  मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सतना पुलिस ने सोमवार को राज्यमंत्री के भाई अनिल बागरी को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अनिल बागरी और उसके एक साथी के पास से पुलिस ने 46 किलोग्राम गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। विस्तार से पढ़ें..

भोपाल में 'घर वापसी': दबाव और धोखे के बाद शुभम गोस्वामी ने अपनाया सनातन धर्म

भोपाल.  राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी शुभम गोस्वामी ने सोमवार को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सनातन हिंदू धर्म में 'घर वापसी' कर ली। शुभम ने कुछ समय पहले एक मुस्लिम युवती के प्रेम जाल में फँसकर धर्म परिवर्तन कर लिया था। हालांकि, बाद में कथित धोखे, दबाव और धमकियों के चलते उन्होंने वापस हिंदू धर्म अपनाने का निर्णय लिया। विस्तार से पढ़ें...

चलते- चलते..
दूसरों से तुलना करके चलेंगे तो हमेशा पीछे रहेंगे अपनी रफ्तार खुद तय करिए…

 

COMMENTS (0)

RELATED POST

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (10 दिसंबर 2025)

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (10 दिसंबर 2025)

खबरों का सफरनामा. हर सुबह आपको देश-दुनिया और आपके आसपास की खबरों से रू ब रू करता बुलेटिन. आज (10 दिसंबर 2025) में बात वंदेमातरम को लेकर राज्य सभा में बहस की. लोकसभा राहुल का बयान और हंगामें की और तमाम खबरें

Loading...

Dec 10, 20255:06 AM

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (9 दिसंबर 2025)

हर सुबह खबरों से अपडेट करता बुलेटिन 'स्टार सुबह' (9 दिसंबर 2025)

स्टार सुबह.. खबरों का सफरनामा. हर सुबह आपको देश-दुनिया और आपके आसपास की खबरों से रू ब रू करता बुलेटिन. आज (9 दिसंबर 2025) में बात वंदेमातरम को लेकर संसद में बहस की. इंडिगो पर सरकार के सख्त रूख की और तमाम खबरें

Loading...

Dec 09, 20254:43 AM

X (ट्विटर) पर EU का रिकॉर्ड 140 मिलियन जुर्माना,  बाबरी मस्जिद की नींव रखी बंगाल में, मध्यप्रदेश की खबरें

X (ट्विटर) पर EU का रिकॉर्ड 140 मिलियन जुर्माना, बाबरी मस्जिद की नींव रखी बंगाल में, मध्यप्रदेश की खबरें

स्टार सुबह में आपका स्वागत है. आज यानी 6 दिसंबर 2025 के खबरों के सफरनामे में बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश औरआपके आसपास की.

Loading...

Dec 07, 20255:00 AM

स्टार सुबह.. रूस-भारत में दोस्ती और गहरी हुई, अमेरिका सक्रिय.. एमपी की सियासी खबरें और बहुत कुछ

स्टार सुबह.. रूस-भारत में दोस्ती और गहरी हुई, अमेरिका सक्रिय.. एमपी की सियासी खबरें और बहुत कुछ

स्टार सुबह में आपका स्वागत है. आज यानी 6 दिसंबर 2025 के खबरों के सफरनामे में बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश औरआपके आसपास की.

Loading...

Dec 06, 20255:10 AM

हर सुबह खबरों से अपडेट करता स्टार सुबह ...( 02 दिसंबर 2025)

हर सुबह खबरों से अपडेट करता स्टार सुबह ...( 02 दिसंबर 2025)

स्टार सुबह में आपका स्वागत है। देश- दुनिया और आपके प्रदेश की खबरों का सफरनामा। हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन (दो दिसंबर).

Loading...

Dec 02, 20254:24 AM