स्टार सुबह.. खबरों का सफरनामा. हर सुबह आपको देश-दुनिया और आपके आसपास की खबरों से रू ब रू करता बुलेटिन. आज (9 दिसंबर 2025) में बात वंदेमातरम को लेकर संसद में बहस की. इंडिगो पर सरकार के सख्त रूख की और तमाम खबरें

स्टार सुबह.. खबरों का सफरनामा. हर सुबह आपको देश-दुनिया और आपके आसपास की खबरों से रू ब रू करता बुलेटिन. आज (9 दिसंबर 2025) में बात वंदेमातरम को लेकर संसद में बहस की. इंडिगो पर सरकार के सख्त रूख की और तमाम खबरें
नई दिल्ली, यूरोप की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और उसके समर्थक यूरोपीय संघ (ईयू) पर 2035 से नए पेट्रोल और डीजल वाहनों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्णय को नरम करने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। यह मुद्दा अब एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है और उम्मीद की जा रही है कि यूरोपीय आयोग द्वारा 10 दिसंबर को इस लक्ष्य की समीक्षा के दौरान कोई बड़ा नीतिगत फैसला लिया जा सकता है। विस्तार से पढ़ें...
नई दिल्ली, संसद के शीतकालीन सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पूरे पर चर्चा हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने कहा- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर बहस गर्व की बात है। जिसने हमें त्याग और तपस्या का मार्ग दिखाया था। उस वंदे मातरम का स्मरण करना हम सभी का सौभाग्य है। हमारे लिए गर्व की बात है कि वंदे मातरम के 150 पूरे होने पर हम इस एतिहासिक पल के साक्षी बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा- जब वंदे मातरम के 100 साल पूरे हुए तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। तब भारत के संविधान का गला घोंट दिया गया था। विस्तार से पढ़ें...
नई दिल्ली: पिछले एक हफ्ते से देश भर में इंडिगो (Indigo) एयरलाइंस के कारण उपजे संकट ने हवाई यात्रियों को भारी परेशानी में डाल दिया था। हजारों उड़ानों के रद्द होने और देरी के कारण यात्रियों को रिफंड और सामान के लिए एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। इस पूरी घटना पर सरकार की सख्त निगरानी थी, और अब केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने संसद में इस मामले पर कड़ा बयान दिया है। विस्तार से पढ़ें...
नई दिल्ली, 10 दिसंबर को फिर से दीपावली मनाने की भव्य तैयारियां चल रही हैं। इस खास अवसर पर, दिल्ली के लाल किले और अन्य प्रमुख सरकारी व ऐतिहासिक इमारतों को दीयों और अन्य प्रकाशमय सज्जा से रोशन किया जा रहा है। संस्कृति मंत्रालय ने इस भव्य आयोजन के लिए दिल्ली सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया है। विस्तार से पढ़ें...
नई दिल्ली. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हालिया भारत दौरा समाप्त होने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के केंद्र में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का संभावित भारत दौरा आ गया है। ख़बरों के अनुसार, राष्ट्रपति जेलेंस्की नए साल 2026 की शुरुआत में नई दिल्ली का दौरा कर सकते हैं, जिसकी तारीखों को अंतिम रूप देने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। विस्तार से पढ़ें...
नई दिल्ली, केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने तमिलनाडु के नगर प्रशासन और जल आपूर्ति मंत्री केएन नेहरू के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को एक नया दस्तावेज भेजा है। दावा किया गया है कि मंत्री ने 1,020 करोड़ रुपए का घपला किया है। पूरा करप्शन टेंडर में हेरफेर से जुड़ा है। ईडी ने सरकार से इस मामले में नई एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। विस्तार से पढ़ें...
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज खजुराहो में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) विभाग के पिछले दो वर्ष के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इंदौर और भोपाल जैसे मेट्रोपॉलिटन सिटीज को ध्यान में रखते हुए विकसिंत किए गए औद्योगिक क्षेत्रों का उद्योग जगत के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। विस्तार से पढ़े...
खजुराहो. मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने किसानों और आम नागरिकों को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि भूमि-संबंधी लंबित प्रकरणों के त्वरित और पारदर्शी निराकरण के लिए राजस्व महाअभियान को पुनः शुरू किया जाए। विस्तार से पढ़ें...
सतना: मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सतना पुलिस ने सोमवार को राज्यमंत्री के भाई अनिल बागरी को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अनिल बागरी और उसके एक साथी के पास से पुलिस ने 46 किलोग्राम गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। विस्तार से पढ़ें..
भोपाल. राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी शुभम गोस्वामी ने सोमवार को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सनातन हिंदू धर्म में 'घर वापसी' कर ली। शुभम ने कुछ समय पहले एक मुस्लिम युवती के प्रेम जाल में फँसकर धर्म परिवर्तन कर लिया था। हालांकि, बाद में कथित धोखे, दबाव और धमकियों के चलते उन्होंने वापस हिंदू धर्म अपनाने का निर्णय लिया। विस्तार से पढ़ें...
चलते- चलते..
दूसरों से तुलना करके चलेंगे तो हमेशा पीछे रहेंगे अपनी रफ्तार खुद तय करिए…

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.