स्टार सुबह में आपका स्वागत है। देश- दुनिया और आपके प्रदेश की खबरों का सफरनामा। हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन (दो दिसंबर).
By: Star News
Dec 02, 20254:24 AM
स्टार सुबह में आपका स्वागत है। देश- दुनिया और आपके प्रदेश की खबरों का सफरनामा। हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन (दो दिसंबर).
नई दिल्ली। सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान दोनों सदनों में 15-15 बैठकें होंगी। सरकार इस छोटे सत्र में प्राइवेट सेक्टर के लिए परमाणु ऊर्जा सेक्टर खोलने से जुड़े बिल समेत कुल 14 बिल पेश करेगी। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के शीतकालीन सत्र के लिए संसद भवन पहुंचे। जहां उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा- बिहार में रिकॉर्ड वोटिंग लोकतंत्र की जीत है। विस्तार से पढ़िए..
मुंबई। महाराष्ट्र में नगरपालिका और नगर पंचायत चुनाव के बीच महायुति के दलों में तकरार बढ़ती जा रही है। हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा था कि उन्हें दो दिसंबर तक महायुती को बचाए रखना है। इससे संकेत मिलता है कि गठबंधन में सब ठीक नहीं है। इस मुद्दे पर अब शिवसेना (ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने बयान देकर सबको चौंका दिया है। विस्तार से पढ़िए..
श्रीनगर। एनआईए ने सोमवार को कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में दस स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई एक व्हाइट-कॉलर आतंक मॉड्यूल से जुड़े मामले में की गई, जिसके तार दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार विस्फोट से जुड़े हुए हैं। एनआईए की टीमों ने शोपियां में मौलवी इरफान अहमद वगाय के आवास पर तलाशी ली। विस्तार से पढ़िए...
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आज एक महिला की याचिका पर सुनवाई हुई जिसे बिना सही सत्यापन के भारत से बांग्लादेश जबरन भेज दिया गया था। महिला इस वक्त प्रेग्नेंट है। बांग्लादेश में सीमा से 40 किमी दूर जेल में बंद है। ये याचिका उनके पिता ने दाखिल की है। वकील संजय हेगड़े ने कोर्ट को बताया कि महिला का नाम सोनाली है। वो प्रेग्नेंट है। पूरा परिवार बांग्लादेश में डिटेन है। इन्हें मालदा वापस आने की इजाजत दी जाए। विस्तार से पढ़िए..
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो गया है। यह 5 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 4 दिन ही विधानसभा की बैठकें होंगी। अधिसूचना जारी होने से अब तक विधानसभा सचिवालय में 751 तारांकित और 746 अतारांकित प्रश्नों को मिलाकर 1497 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। ध्यानाकर्षण की 194, स्थगन प्रस्ताव की 06, अशासकीय संकल्प की 14, शून्यकाल की 52, नियम-139 की 02 सूचनाएं जबकि 15 याचिकाएं मिली हैं। 2 शासकीय विधेयक भी प्राप्त हुए हैं। वहीं विधानसभा में छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत के मामले में कांग्रेस विधायक अपनी एक विधायक को पूतना बनाकर लाए थे। विस्तार से पढ़िए..
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बरेली-पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल गिर गया। इस हादसे में पुल पर से गुजर रही दो बाइक भी नीचे जा गिरीं, जिसमें उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। एक बाइक पर जैत जिला सीहोर के निवासी सवार थे और दूसरी बाइक पर बेरली धोखेड़ा के दो निवासी सवार थे। विस्तार से पढ़िए..
धार। मध्यप्रदेश के धार के खलघाट टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे 52 के किनारे चार जिलों के किसान धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि पिछले पांच महीनों में सरकार को कई आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई। किसानों ने साफ कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, वे यहां से हटेंगे नहीं। विस्तार से पढ़िए..
चलते- चलते..
जो सच बोलता हैं वो सबका नहीं होता और जो सबका होता हैं, वो सच नहीं बोलता..!